• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी ही देगा भारत की ग्रोथ स्टोरी को मोमेंटम: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 80 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) थ्री में कहा कि आज यूपी (UP) की जनता ने 37 साल बाद किसी सरकार (Government) को फिर से सत्ता में वापस लाकर अपनी सेवा की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी में भारत के पांचवें, छठे हिस्से की आबादी रहती है, यानि यूपी के एक व्यक्ति की बेहतरी भारत के हर छठे व्यक्ति की बेहतरी होगी। मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मोमेंटम देगा। इसी 10 वर्ष को देख लीजिए, यूपी भारत का बहुत बड़ा ड्राइविंग फोर्स बनने वाला है।

यह बातें उन्होंने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जीबीसी थ्री सेरेमनी के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जबसे यूपी में डबल इंजन की सरकार बनी है, तबसे यूपी में तेजी से काम हो रहा है। विशेषकर यूपी में जिस प्रकार कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है, उससे व्यापारियों का भरोसा लौटा है। बिजनेस के लिए सही माहौल बना है। बीते वर्षों में यहां की प्रशासनिक क्षमता और गवर्नेंस में भी सुधार आया है। इसलिए आज जनता का विश्वास योगी सरकार पर है। उन्होंने पिछली सरकारों का बिना नाम लिए कहा कि कभी मुख्यमंत्रियों के यहां लोग आया करते थे, तो वहां के एजेंडा अलग होते थे, लेकिन एक सांसद के नाते जब मैं यहां काम करने लगा, तो मेरा विश्वास अनेक गुना बढ़ गया कि उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रसी और एडमिनिस्ट्रेशन में वो ताकत है, जो देश उनसे चाहता है।

कारपोरेट जगत के लिए इस समय कृषि में निवेश की गोल्डेन अपार्चुनिटी: pm modi

पीएम मोदी (pm modi) ने कहा कि केंद्रीय बजट में हमने गंगा के दोनों किनारे पर पांच-पांच किमी के दायरे में केमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग का कारिडोर बनाने की घोषणा की है। यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है और यहां के 25 से 30 जिलों से होकर गुजरती है। आप कल्पना कर सकते हैं कि यहां नेचुरल फार्मिंग की कितनी बड़ी संभावना बनने जा रही है। यूपी सरकार ने कुछ वर्ष पहले अपनी फूड प्रोसेसिंग नीति भी घोषित की है। कारपोरेट जगत के लिए इस समय कृषि में निवेश की गोल्डेन अपार्चुनिटी है। तेज विकास के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, इंवेस्टमेंट और मैन्यूफैक्चरिंग पर एक साथ काम कर रही है।

उद्यमियों के लिए डिफेंस के क्षेत्र में निश्चित बाजार उपलब्ध: pm modi

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में बन रहा डिफेंस कारिडोर भी बेहतरीन संभावनाएं लेकर आ रहा है। भारत में आज डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग पर जितना जोर दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं दिया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बड़ी हिम्मत के साथ निर्णय लिया है हमने तीन सौ चीजें चिह्नित की है कि अब यह तीन सौ चीजें विदेश से नहीं आएंगी। मतलब डिफेंस के क्षेत्र में जो मैन्यूफैक्चरिंग में आना चाहते हैं, उनके लिए निश्चित मार्केट उपलब्ध है।

प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य दिव्य राम मंदिर की दिखी झलक

21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार हो रहा कार्य: pm modi

पीएम मोदी ने कहा कि हम मैन्यूफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्ट जैसे पारंपरिक डिमांड को पूरा करने के लिए फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बना रहे हैं। यूपी में भी आधुनिक पावर ग्रिड, गैस पाइप लाइन के नेटवर्क या फिर मल्टी मोडल कनेक्टिविटी पर 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार कार्य हो रहा है। आज यूपी में जितने किमी एक्सप्रेस वे पर काम हो रहा है, वह अपने आप में रिकार्ड है। आधुनिक यूपी का सशक्त नेटवर्क यूपी के सभी इकोनामिक जोंस को आपस में कनेक्ट करने वाला है। जल्द ही यूपी की पहचान आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के संगम के रूप में होने वाली है। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर यूपी में आपस में जुड़ने वाले हैं। जेवर समेत यूपी के पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा का क्षेत्र हो या फिर वाराणसी यहां दो मल्टीमोडल लाजिस्टिक ट्रांसपोर्ट हब का निर्माण भी हो रहा है।

बढ़ती कनेक्टिविटी और बढ़ता इनवेस्टमेंट युवाओं के लिए अनेक अवसर ला रहा: पीएम

पीएम ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यूपी के विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए, जिस भी सेक्टर में जो रिफार्म आवश्यक होंगे, वह निरंतर किए जाते रहेंगे। इंडस्ट्रियल स्ट्रैटेजी और लाजिस्टिक्स के हिसाब से यूपी देश के सबसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्यों में शामिल हो रहा है। बढ़ती कनेक्टिविटी और बढ़ता इनवेस्टमेंट यूपी के युवाओं के लिए अनेक नए अवसर ला रहा है।

अयोध्या के एयरपोर्ट का माडल देख प्रधानमंत्री हुए गदगद

बढ़ते विश्वास को दिखाता है, भारत के साथ उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी: पीएम

उन्होंने कहा कि हम नीति, निर्णयों और स्वभाव से भी विकास के साथ हैं। हम आपके हर प्रयास में आपके साथ होंगे और हर कदम पर आपका साथ देंगे। आप पूरे उत्साह से यूपी के विकास यात्रा में शामिल हों, उत्तर प्रदेश के भविष्य का निर्माण आपके भविष्य को भी उज्ज्वल बनाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में 80 हजार करोड़ से अधिक के रिकार्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा। यह भारत के साथ उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी पर बढ़ते विश्वास को दिखाता है।

ऐतिहासिक पल के साक्षी बने देश दुनिया के नामी उद्योगपति

देश के नामी उद्योगपति अडाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अडानी, अध्यक्ष आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज ने अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। इसके अलावा आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल और लुलु ग्रुप के एमडी युसूफ अली आदि शामिल हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक सहित सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यूपी में सुरक्षित है निवेशकों का हित, मिलेगा हर तरह का संरक्षण: सीएम योगी

सीएम योगी ने पीएम को राम दरबार किया भेंट

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी में लगाए गए करीब सौ से अधिक स्टार्टअप और ओडीओपी के स्टालों का फीता काटकर उद्घाटन किया और एक-एक स्टालों का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ओडीओपी के तहत फिरोजाबाद के कांच से बना हुआ राम दरबार भेंट किया। पीएम मोदी ने बटन दबाकर डिजिटली 80 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की। परियोजनाओं और सुविधाओं को लेकर एक वीडियो भी दिखाया गया।

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सीएम योगी ने दिलाया निवेशकों को भरोसा

Tags: gbc 3ground breaking ceremony 3Lucknow Newsup news
Previous Post

प्रदर्शनी में अयोध्या के भव्य दिव्य राम मंदिर की दिखी झलक

Next Post

सीएम धामी ने ऐतिहासिक जीत के लिए चंपावत की जनता का किया धन्यवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने ऐतिहासिक जीत के लिए चंपावत की जनता का किया धन्यवाद

यह भी पढ़ें

Neeti Mohan and Nihar Pandya showed the first glimpse of their son

नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक

18/06/2021
टीएमसी नेता कनिष्क पांडा पार्टी से निलंबित TMC leader Kanishka Panda suspended from party

फेसबुक विवाद पर अब TMC ने मार्क जुकरबर्ग को लिखी चिट्ठी

02/09/2020
murder

25 लाख रुपये को लेकर हुई थी दम्पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

28/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version