• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों में धर्मस्थलों, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों के पास, नदीघाटों पर न दिखे गंदगी: एके क्षरमा

Writer D by Writer D
25/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निकाय अधिकारियों को नगरीय व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों में साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और सड़कों के गड्ढामुक्ति पर दें विशेष ध्यान तथा किसी भी धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल के पास और नदीघाटों पर कहीं भी गंदगी न दिखे। बरसात बाद डेंगू, चिकनगुनिया, मच्छरजनित बीमारियों, संचारी रोगों आदि के नियंत्रण के लिए जरूरी दवाओं का छिड़काव करें और सम्भावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी करायें, जिससे लोग गम्भीर बीमारियों के शिकार होने से बचें। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए उन्हें पकड़कर नजदीकी गौशाला पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) शुक्रवार को जलनिगम फील्ड हास्टल ‘संगम’ लखनऊ में विभागीय कार्यों की वर्चुअल समीक्षा के साथ जनसुनवाई भी की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज व छठ पर्व आदि विशेष त्योहार हैं। इन दिनों नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। सफाई कर्मचारियों की शतप्रतिशत ड्यूटी सफाई कार्यों में लगायी जाय। सभी स्ट्रीट लाइटें तत्काल ठीक करायें, सड़कों को गड्ढामुक्ति के प्रयास किये जाएं।

उन्होंने (AK Sharma) इन त्योहारों को क्लीन और प्लॉस्टिक फ्री त्योहार मनाने को कहा। साफ किये गये कूड़ा स्थलों का सुन्दरीकरण कराने, वहां पर सेल्फी प्वाइंट, वेण्डिग जोन, पार्क, वृक्षारोपण आदि करायें, जिससे ऐसे स्थान फिर से गंदे न हों। आने वाले छठ पर्व पर घाटों की साफ-सफाई, गहरे पानी की बैरीकेटिंग, पूजा सामग्री के लिए अर्पण कलश आदि की भी व्यवस्था करायेंगे।

त्योहारों में हो निर्बाध विद्युत आपूर्ति, व्यवधानों का हो शीघ्र निस्तारण: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने जनसुनवाई में लखनऊ के ऐशबाग और चन्दन नगर में आ रहे दूषित जलापूर्ति का तत्काल समाधान करने के निर्देश जीएम जलकल कुलदीप सिंह को दिए। वाराणसी के जोजवा में अभय मिश्रा ने सीवर ओवरफ्लो होने से हो रही मोहल्लेवासियों की परेशानी का शीघ्र निदान कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार हापुड़ के कोठी गेट निवासी मनोज जैन ने 04 सालों से सीवर चोक पड़े होने और गंदा पानी सड़क पर फैलने व घरों में घुसने का स्थायी समाधान के लिए जीएम जलकल को नया प्रोजेक्ट बनाकर नई सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, के साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे और सभी नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी एवं शिकायतकर्ता वर्चुअल प्रतिभाग किये।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

दीपोत्सव में संगीत की धुन पर जमकर होगी आतिशबाजी, 5 किलोमीटर दूर से दिखेगा नजारा

Next Post

क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से महायोगी गोरखनाथ विवि ने डिजिटली किया एमओयू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, गृह विभाग ने अकेले पूरे किए एक करोड़ से अधिक कोर्स

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये शीघ्र होंगे जारी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक सुधारों और क्षमता विकास में उत्तर प्रदेश देश के लिए रोल मॉडल : डॉ. जितेंद्र सिंह

23/10/2026
Next Post
Mahayogi Gorakhnath University

क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से महायोगी गोरखनाथ विवि ने डिजिटली किया एमओयू

यह भी पढ़ें

rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती को अंतरिम जमानत मिलनी मुश्किल! लटकी गिरफ्तारी की तलवार

29/07/2020
Babri Masjid demolition case

अखाड़ा परिषद ने किया कंगना का समर्थन, बोली- सच दबाने में जुटी उद्धव ठाकरे सरकार

10/09/2020

ट्रकों व कारों की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 5 गंभीर

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version