• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

Writer D by Writer D
20/10/2025
in फैशन/शैली, Main Slider
0
Rangoli

Rangoli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैसे तो लगभग हर तीज-त्यौहार के मौके पर रंगोली बनाई जाती है, लेकिन जब बात हो दीपों के त्योहार दिवाली की, तो इसमें रंगोली (Rangoli) का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अलग-अलग रंगों और खूबसूरत फूलों से बनी रंगोली (Rangoli) देखने में तो खूबसूरत लगती ही है, साथ ही धार्मिक रूप से भी यह काफी महत्वपूर्ण होती है। कहते हैं जिस द्वार पर रंगोली बनाई जाती हैं, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। हालांकि ये रंगोली बनाना कोई आसान काम तो नहीं। अगर आप रंगोली बनाने में परफेक्ट भी हैं, तब भी ये काफी ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग हो जाती है।

अब दिवाली पर तो वैसे भी करने को ढेरों काम होते हैं, ऐसे में रंगोली (Rangoli) बनाने का टाइम निकालना जरा मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी ये प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी मजेदार ट्रिक्स ले कर आए हैं, जिनकी मदद से आप फटाफट रंगोली बना लेंगी और आपको इसमें ज्यादा एक्सपर्ट होने की भी जरूरत नहीं।

फ्लॉवर पेटल्स से तैयार करें खूबसूरत रंगोली (Rangoli) 

रंगो से रंगोली (Rangoli) बनाने में समय बहुत ज्यादा लग जाता है और अगर इसे हड़बड़ी में बनाया जाए, तो इसके खराब होने के चांस भी काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए अगर आपके पास कम समय है और आप परफेक्ट रंगोली बनाकर तैयार करना चाहती हैं तो आप फ्लावर पेटल्स की मदद से खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं। रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों को अलग- अलग कर के, इससे खूबसूरत डिजाइन देते हुए रंगोली बनाई जा सकती है। रंगोली (Rangoli) के बॉर्डर को आउटलाइन करने के लिए और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप फूलों की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फूलों से तैयार रंगोली के चारों तरफ फ्लैटेड कैंडल्स जलाकर, आप इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

रंगोली (Rangoli) बनाने के लिए करें स्टैंसिल का इस्तेमाल

अगर आप दिवाली के मौके पर रंगों से परफेक्ट रंगोली (Rangoli) बनाना चाहती हैं और आपके पास समय की भी कमी है, तो आप स्टैंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के स्टैंसिल आसानी से मिल जाएंगे। इनका इस्तेमाल करना भी बहुत ही इजी होता है। आप अपनी मनपसंद डिजाइन का स्टैंसिल लेकर, जिस जगह पर रंगोली बनाना चाहती है, वहां पर रख दें। अब अपने मनपसंद रंगों को इसमें भर दें। फिर धीरे से स्टैंसिल को हटा दें और इस तरह से आपकी खूबसूरत रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

रंगोली (Rangoli) टूल्स का करें इस्तेमाल

दिवाली के मौके पर कम समय में परफेक्ट रंगोली बनाने के लिए आप रंगोली टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल मार्केट में रंगोली पेंसिल और कॉन टूल्स आसानी से मिल जाते हैं। इनका इस्तेमाल करते हुए मुश्किल से मुश्किल डिजाइन आसानी से, कम समय में बिल्कुल प्रोफेशनली बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा टूथ पिक, कंघी, चम्मच आदि का इस्तेमाल करते हुए भी फूलों के डिजाइन और कई सारे पैटर्न फटाफट और परफेक्टली बनाए जा सकते हैं।

दीए और कैंडल से सिंपल रंगोली (Rangoli) को दें खूबसूरत लुक

अगर रंगोली (Rangoli) बनाने में आपका हाथ थोड़ा तंग है या आपके पास इतना वक्त नहीं है कि आप कोई बड़ी या डिजाइनर रंगोली बना पाएं, तो दीवाली के मौके पर आप सिंपल सी रंगोली से ही घर को खूबसूरत सजा सकती हैं। आप चाहें तो फूल या कलर से कोई सिंपल डिजाइन या सिर्फ सर्किल बना दें। अब इसकी खूबसूरती को एनहांस करने के लिए इसके चारों तरफ दीए और कैंडल्स को सजा दें। इससे सिंपल सी रंगोली भी खूबसूरत सी लगने लगेगी।

Tags: diwali best rangoli designdiwali rangolidiwali rangoli imagesRangolirangoli design
Previous Post

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

Next Post

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

Writer D

Writer D

Related Posts

A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे छात्र

22/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Ram Temple
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

22/06/2026
Lallan Singh Encounter
Main Slider

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

22/06/2026
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'
Main Slider

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईः मुख्यमंत्री

22/06/2026
Next Post
Lizard

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें

Summer vacation

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

25/06/2023
Illegal arms factory

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार के सहित चार गिरफ्तार

06/07/2021
प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से लेंगी भाग

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version