• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल, मिलजुलकर कार्य करें: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
26/10/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित किए गए उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले उत्तराखंड के 26 लोगों को उत्तराखंड उदय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सभी लोग उद्यमशीलता से अपनी प्रगति के साथ-साथ उत्तराखंड की प्रगति में भी मिलजुल कर योगदान करते रहें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्यमशीलता का बेहतर माहौल है। पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार, सेलाकुई जैसे हमारे पास बड़े इंडस्ट्रियल एरिया हैं। कहा की सरकार ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित किया है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अंदर जो 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की है उनमें से एक औद्योगिक स्मार्ट सिटी उत्तराखंड को मिली है। इससे उत्तराखंड औद्योगिक दृष्टि से भी एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरेगा। यहां पर उद्यमशीलता का माहौल इस कारण से भी बेहतर है क्योंकि हमने कानून व्यवस्था से जुड़े हुए बहुत बड़े निर्णय लिए हैं तथा सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे पास एक सुअवसर है जब हम 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं तथा हम देशभर में उन राज्यों में शुमार हैं जो प्रत्येक सेक्टर में तेजी से विकास कर रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जैसे कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाचार पत्र इस भूमिका को लगातर बखूबी निभा रहा है। कहा कि इस संस्थान ने आज बहुत ही शानदार कार्य किया है जब उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे बेहतर कार्य करने वाले लोगों को एक जगह एकत्रित किया है।

उन्होंने (CM Dhami) अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक सरकार की आवाज, उसके निर्णय और योजनाओं को इसी तरह से पहुंचाते रहने का भी आग्रह किया ताकि अधिक- से- अधिक जनमानस लाभान्वित हो सके।

आयोजक संस्थान से संपादक देहरादून अनूप वाजपेई और यूनिट हैड पंकज शर्मा द्वारा कार्यक्रम का क्रमशः शुभारंभ और समापन संबोधन किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, राकेश खंडूरी सहित विभिन्न कार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Next Post

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Next Post
CM Dhami

प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों में ठोस पैरवी करें : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

kisan andolan

किसान आन्दोलन में बेटा हुआ शामिल, पूर्व सैनिक पिता ने किया जायदाद से बेदखल

24/03/2021
Virender Sehwag

सहवाग : ‘पंजाब के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी की दिवाली सेल निकलवा दी’

02/10/2020
Blouse

ब्लाउज के इन डिजाइन से खुद को स्टाइलिश

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version