• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा राज में ‘मिनी CM’ कहे जाने वाले ‘नवाब’ के खिलाफ आरोप तय, पॉक्सो कोर्ट में चलेगा ट्रायल

Writer D by Writer D
29/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम, राजनीति
0
Nawab Singh

Nawab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव (Nawab Singh) के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके ऊपर पुलिस के लगाए सभी आरोपों पर पॉक्सो कोर्ट में ट्रायल चलेगा। हालांकि नवाब सिंह यादव के वकीलों ने कई धाराओं पर आपत्ति जताई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

मामले को लेकर शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने कहा है कि कोर्ट ने पीड़िता की बुआ और सह आरोपी नीलू यादव पर भी आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट पुलिस के लगाए गए आरोपों पर सुनवाई करेगी। इस मामले में 12 नवंबर से ट्रायल शुरू होगा।

पुलिस ने बताया था कि पूर्व समाजवादी नेता नवाब सिंह यादव ( Nawab Singh) को 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा था कि रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 पर एक कॉल आई जिसमें एक लड़की ने बताया कि उसके कपड़े उतारे गए हैं और उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई है। कन्नौज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लड़की को बचाया गया और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह की बढ़ी मुश्किल, पीड़िता से मैच हुआ DNA सैंपल

हालांकि नवाब सिंह यादव ( Nawab Singh) ने मामले को लेकर कहा था कि ये पूंजीपतियों की साजिश है। पीड़िता इससे इनकार कर रही है, लेकिन इसके बावजूद छह बार मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं, सपा ने एक आधिकारिक बयान में डिंपल यादव के पूर्व करीबी नवाब सिंह ( Nawab Singh) की बलात्कार मामले में गिरफ्तारी के बाद उनसे दूरी बना ली थी। पत्र में जिला अध्यक्ष कलीम खान ने 12 अगस्त को कहा था कि नवाब सिंह यादव पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं।

Tags: crime newskannauj newsNawab Singh Yadavpocso actup news
Previous Post

Google पर लगा 21 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना, इस मामले में 15 साल बाद मिली करारी हार

Next Post

दिवाली के बाद आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका, बदल जाएंगे ये नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
rule change from 1st November

दिवाली के बाद आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका, बदल जाएंगे ये नियम

यह भी पढ़ें

Hindu families came from Pakistan to attend Maha Kumbh

सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से महाकुम्भ में शामिल होने आये हिंदू परिवार

06/02/2025
Alum

अपनी पर्स में रखें ये छोटा-सा टुकड़ा, फिर देखों जादू

18/09/2024

सीएम पुष्कर की टीम में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार, मिली खास जिम्मेदारी

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version