• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google पर लगा 21 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना, इस मामले में 15 साल बाद मिली करारी हार

Writer D by Writer D
29/10/2024
in Tech/Gadgets
0
google

google

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Google को 15 साल पुराने एक मामले में हार का सामना करना पड़ा है। मार्केट में अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करने की वजह से Google पर 2.4 अरब डॉलर (लगभग 21 हजार करोड़ रुपये) का फाइन लगा है। यूके के कोर्ट में चल रहे इस मामले में 15 साल बाद फैसला आया है।

दरअसल, Shivaun और Adam Raff की वेबसाइट Foundem को गूगल सर्च एल्गोरिद्म द्वारा पेनालाइज कर दिया गया था। इस मामले पर गूगल पर साल 2017 में यूरोपियन कमीशन ने फाइन लगाया था। गूगल इस फाइन के खिलाफ यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस पहुंचा, जहां पिछले महीने उसकी अपील को खारिज कर दिया गया।

कैसे शुरू हुआ था मामला?

साल 2006 में Raff ने अपनी नौकरी छोड़कर Foundem को लॉन्च किया। इस वेबसाइट पर यूजर्स इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लाइट और दूसरे आइटम्स के रेट कंपेयर कर सकते थे। Raff और Shivaun का कहना है कि उनकी वेबसाइट को गूगल ने ‘प्राइस कंपैरिजन’ और ‘कंपैरिजन शॉपिंग’ जैसे की-वर्ड्स के सर्च रिजल्ट में नीचे कर दिया।

Adam ने बताया, ‘हम अपने पेज को मॉनिटर कर रहे थे और देख रहे थे ये रैंक कैसे कर रहे हैं, लेकिन तभी अचानक से वे घटने लगे। हमें शुरुआत में लगा कि ये कोलैटरल डैमेज है। हम गलती से स्पैम डिटेक्ट हो गए होंगे। हमने मान लिया कि हमें सही जगह पर आगे बढ़ना है और ये सब ठीक हो जाएगा।’

Google का भारत के लिए बड़ा ऐलान, हिंदी में बात करेगा Gemini Live

शुरुआत में उन्हें लगा कि ये एक टेक्निकल दिक्कत है और जो जल्द ही दूर हो जाएगी। हालांकि, दो साल बाद तक उन्हें इसका कोई हल नहीं मिला। उनकी वेबसाइट दूसरे सर्च इंजन पर अच्छी तरह से काम कर रही थी। गूगल को कई रिक्वेस्ट भेजने के बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई, तो वे इस मामले को UK और US में रेगुलेटरी संस्थाओं के पास लेकर पहुंचे।

2017 में आया था फैसला

साल 2017 में यूरोपियन कमीशन ने गूगल के खिलाफ फैसला सुनाया। कंपनी को मार्केट में अपनी पकड़ का गलत इस्तेमाल करने के लिए दोषी पाया गया। इसके बाद गूगल पर 2.4 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया। भले ही गूगल को इस मामले में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन Adam और Shivaun को काफी नुकसान हुआ है।

उन्हें इस मामले में फैसला आने के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं Foundem को 2016 में उन्हें बंद करना पड़ा। फिलहाल वे Google के खिलाफ सिविल डैमेज का केस लड़ रहे हैं।

Tags: Googletech newsTechnology
Previous Post

केरल मंदिर उत्सव में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी

Next Post

सपा राज में ‘मिनी CM’ कहे जाने वाले ‘नवाब’ के खिलाफ आरोप तय, पॉक्सो कोर्ट में चलेगा ट्रायल

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Username फीचर की जांच करेगी सरकार

01/07/2026
Telegram
Tech/Gadgets

टेलीग्राम पर लगा अस्थायी बैन खत्म, 30 जून तक नहीं मिलेगा यह फीचर

23/06/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
Next Post
Nawab Singh

सपा राज में 'मिनी CM' कहे जाने वाले 'नवाब' के खिलाफ आरोप तय, पॉक्सो कोर्ट में चलेगा ट्रायल

यह भी पढ़ें

EVM

आखिरी चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में बवाल, तालाब में फेंकी EVM और VVPT मशीन

01/06/2024
CM Yogi

पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी, इसलिए मोदी को गाली देते हैंः योगी

06/11/2025
पीएम मोदी ने जिस सी-प्लेन से भरी उड़ान The sea-plane filled by PM Modi

पीएम मोदी ने जिस सी-प्लेन से भरी उड़ान, जानें इसके बारे में सब कुछ

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version