• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 घायल

Writer D by Writer D
30/10/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया, बिहार
0
Soldiers Bus Overturned

Soldiers Bus Overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर बैरिया क्षेत्र में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस (Police) 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर हाईवे से 3-4 पलटी खाते हुए नीचे गिर गई। घटना के बाद बस में फंसे जवानों (Soldiers) की चीख- पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी थी। जिसके लिए मंगलवार की दोपहर दो प्राइवेट बसों में सवार होकर 81 जवान (Soldiers) सिवान के लिए रवाना हुए थे। एक बस में 46 लोग सवार थे, जिसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक शामिल थे। इस दौरान एक बस रात 12.30 बजे चंददीयर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में गिर गई। हादसे के वक्त जवान नींद में थे, बस के पलटने के बाद जवानों में चीख-पुकार मच गयी। वहीं, कुछ जवान (Soldiers) बस का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए।

घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से बस से घायल जवानों को निकाला और सोनबरसा सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज किया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया है। जवान घायल जवान अमित पांडेय ने बताया कि हम लोग सीवान जा रहे थे। बस में 40 लोग सवार थे। इस बस को सीवान मेजर ने भेजा था। बस की हालत बहुत खराब थी। चारों पहिए खराब थे। उन्होंने कहा कि हमारी बस खाई में गिर गई और हमारे जवान घायल हो गए। वह बीएमपी 18 डुमरांव से हैं। प्राइवेट बस थी। ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है।

थाने में कांस्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बस बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की कंपनी डेहरी से सिवान ड्यूटी को लेकर जा रही थी। चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान (Soldiers) घायल हो गए हैं। 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। वहीं, जवानों से भरी दूसरी बस गायघाट रुद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। जवान बाहर निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें एक होमगार्ड घायल हुआ है।

Tags: ballia newscrime newsup news
Previous Post

थाने में कांस्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Next Post

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
CA Foundation and Inter results declared

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

यह भी पढ़ें

Jacqueline Fernandes' yoga video went viral on social media

जैकलीन फर्नांडिस का योग वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

22/05/2021
Voting

Lok Sabha Elections: छठे चरण में 11 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान

25/05/2024
One Nation One Election

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर मोदी सरकार की कवायद तेज, पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में कमेटी गठित

01/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version