• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार हो रहा प्रयागराज

Writer D by Writer D
02/11/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महाकुंभ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूती का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

31 परियोजनाएं 15 नवंबर तक पूरी होंगी

महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) के स्वागत के लिए प्रयागराज पूरी तरह से तैयार हो रहा है। आगामी आयोजन को सुगम और स्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ के मद्देनजर पीडीए कुल 50 परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इनमें से 4 परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। महाकुंभ के शुभारंभ में अभी 70 दिनों से ज्यादा का समय है, जिसे देखते हुए पीडीए का उद्देश्य 31 परियोजनाओं को 15 नवंबर तक पूर्ण कर लेना है, जिससे जल्द से जल्द शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार लाया जा सके।

30 नवंबर तक शेष परियोजनाओं के पूर्ण होने का लक्ष्य

बाकी बची 15 परियोजनाओं को 30 नवंबर तक पूरा करने की योजना है। इनमें सड़कों का चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, लाइटिंग, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। इससे शहर में यातायात सुगम होगा और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हनुमान मंदिर कॉरिडोर 10 दिसंबर तक होगा पूरा

महाकुंभ (Maha Kumbh) के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हनुमान मंदिर कॉरिडोर का कार्य 10 दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कॉरिडोर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने से मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और सुगमता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

समय पर पूरा होगा काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

महाकुम्भ-2025 को ‘‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’’ बनाना है: एके शर्मा

महाकुंभ (Maha Kumbh) में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोड्स के चौंडीकरण, सुदृढ़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अजीत कुमार सिंह, पीडीए सचिव

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Prayagraj News
Previous Post

महिला एवं बाल गृहों में दिखी दीपावली की रौनक, सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों संग जलाए दीप

Next Post

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में भोजन वितरण के दौरान गर्म खिचड़ी गिरने से 10 श्रद्धालु झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Aniruddhacharya

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में भोजन वितरण के दौरान गर्म खिचड़ी गिरने से 10 श्रद्धालु झुलसे

यह भी पढ़ें

Corona in nursing college hostel

नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल में फूटा कोरोना बम, अब तक 77 छात्राएं संक्रमित

04/01/2021
accident

पानी की बोतल बनी इंजीनियर की मौत की वजह, जानें पूरा मामला

05/12/2021
Floods wreak havoc in North India

उत्तर भारत में जल-प्रलय! बाढ़ ने हिमाचल-पंजाब-जम्मू में मचाई तबाही

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version