• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का शुभारंभ, होंगे ये खास आयोजन

Writer D by Writer D
02/11/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Pushkar Mela

Pushkar Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेले (Pushkar Mela) का शुभारंभ आज, शनिवार 02 नवंबर से हो गया है। पशुपालन विभाग द्वारा श्री पुष्कर पशु मेला 2024 के लिए कार्यालय की स्थापना की गई है, जिससे मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले 2024 (Pushkar Mela) में पर्यटन विभाग पशुओं के लिए विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। मेले में ऊंट नृत्य, घोड़ा नृत्य, ऊंट सजाओ प्रतियोगिता, और घोड़ा और ऊंट दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो इस आयोजन को और भी आकर्षक बनाएंगी।

इस पुष्कर पशु मेले (v) में पूरे भारत से पशुपालक अपने-अपने पशु यहां लेकर आते हैं और उनके खरीद फरोख्त के साथ पशु विभाग द्वारा होने वाले विभिन्न पशु प्रतियोगिता में भाग भी लेते हैं। जिनको देखने के लिए देसी ही नई विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पुष्कर के मेला मैदान में आते हैं। मेले से जुड़े सभी आयोजन 9 नवंबर से शुरु होंगे, जो 15 नवंबर तक चलेंगे।

आज पुष्कर में आने वाले पशुपालकों के लिए प्रशासनिक चौकियां लगना शुरू हो जायेंगीं। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में पर्यटन विभाग की ओर से मेले में आने वाले पशुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ऊंट नृत्य, घोड़ा नृत्य, ऊंट सजाओ प्रतियोगिता, घोड़ा, ऊंट दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी पुष्कर मेला मैदान में आयोजित की जाएंगी।

देवस्थान विभाग के द्वारा निकाली जाने वाली धार्मिक यात्रा के लिए गायत्री शक्ति पीठ, उदासीन आश्रम, ब्रह्मा कुमारी, गरीब नवाज दरगाह के साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह यात्रा पशु मेले के शुभारंभ का संकेत मानी जाती है। यात्रा अपने पुराने रूट से निकाली जाएगी। उपखण्ड अधिकारी पुष्कर गौरव कुमार मितल के मुताबिक यह आध्यात्मिक यात्रा पुष्कर मेले के शुभारम्भ का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा को समपन्न करने में आम जन, संस्थाएं तथा ट्रस्ट की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस यात्रा को सभी विभाग समन्वय से कार्य करके भव्य बनाएंगे तथा सभी धर्म सद्भाव से कार्य करेंगे। यात्रा में झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति यह यात्रा शान्ति निकाली जाएगी। इस आध्यात्मिक यात्रा का प्रारम्भ 2005 में हुआ था।

Tags: Ajmer NewsPushkar fairPushkar fair 2024Pushkar Melarajasthan news
Previous Post

लव, लैंड और थूक, जिहाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री

Next Post

लखनऊ को वैश्विक नगर बनाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाए

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन, सप्लाई चेन तोड़ने और डी एडिक्शन सेंटर बढ़ाने के निर्देश

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Stone quarry collapses in Jalore.
राजस्थान

जालोर में पत्थर की खदान ढही, मलबे में दबने से मजदूर की मौत; तीन लोग घायल

06/08/2026
Next Post
AK Sharma

लखनऊ को वैश्विक नगर बनाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाए

यह भी पढ़ें

illegal liquor

अवैध शराब का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

05/02/2021
Sawan

चौथे सोमवार पर शिवलिंग पर यह अर्पित करना रहेगा शुभ

12/08/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री आवास पर सादगी से मनाया गया लोकपर्व इगास

12/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version