• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ को वैश्विक नगर बनाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाए

Writer D by Writer D
02/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक समस्याओं के समाधान के लिए व शहर को वैश्विक नगर बनाने के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों में गति लाई जाए। नगर में कहीं पर भी जलभराव न हो, सीवर की समस्या न रहे, इसके स्थाई समाधान के लिए प्रोजेक्ट बनाकर कार्य किया जाए। सभी प्रमुख नालों को ढकने के लिए भी प्रोजेक्ट बनाया जाए। जल निकासी के लिए पूरे शहर का ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाए, जिससे कहीं पर भी जलभराव न हो, नगरीय योजनाओं के विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार से धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को लखनऊ नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि नगर के बेहतर व्यवस्थापन के लिए एलडीए, पीडब्ल्यूडी और रेलवे से समन्वय बनाकर कार्य कराया जाए। नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी प्रयास किए जाए। जैसे कि फैजुल्लागंज के जलभराव के स्थाई समाधान के लिए 40 से 50 करोड़ रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने शहर के खुले नालों को ढकने के लिए भी अतिशीघ्र प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक नगर योजना और सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों को मानक के अनुरूप पूर्ण गुणवत्तापूर्ण से कराया जाए, जिससे कहीं पर भी किसी को शिकायत का मौका न मिले। नगर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, मैनपॉवर और मशीनों की कमी न हो।

नगर विकास मंत्री ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, फागिंग और एंटी लारवा का छिड़काव का दिया निर्देश

उन्होंने (AK Sharma) शहर के सभी कूड़ा स्थलों को साफ कर बेंडिंग जोन बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लालबाग और कैसरबाग की सड़कों में हो रहे अतिक्रमण को भी मुक्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर में सुगम आवागमन के लिए सड़कों में कहीं पर भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

बैठक में महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मुख्य अभियंता महेश वर्मा तथा लखनऊ नगर निगम के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का शुभारंभ, होंगे ये खास आयोजन

Next Post

छठ पूजा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
Kharna

छठ पूजा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

यह भी पढ़ें

son killed the mother

शराबी बेटे ने मां की हत्या कर आंगन में जलाया, फिर उसी चिता में मुर्गा पकाकर खाया

30/01/2021
steal

बेखौफ चोरों का आतंक, बंद घरों से उड़ाए लाखों की ज्वैलरी और नकदी

13/12/2020
Tractor-Bus Collision

लखनऊ: तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version