• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाएगी सरकार: मनोज सिन्हा

Writer D by Writer D
04/11/2024
in राजनीति, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
LG Manoj Sinha

LG Manoj Sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भारी मतदान ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की अटूट आस्था को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि लोगों में राज्य का दर्जा वापस पाने की आकांक्षा प्रबल है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)  की पहली विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक दशक के बाद चुनावों के सफल समापन के बाद यहां एकत्र हुए हैं।

विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाएगी सरकार

सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने कहा कि विशेष रूप से उन क्षेत्रों में भारी मतदान बहुत उत्साहजनक है, जो पारंपरिक रूप से अलगाववादी भावनाओं के कारण पूरी तरह से भाग नहीं ले पाते थे। एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा वापस पाने की आकांक्षा प्रबल है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रयास करेगी और विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाएगी।

उन्होंने (LG Manoj Sinha) कहा कि मंत्रिपरिषद ने हाल ही में राज्य का दर्जा बहाल करने का आह्वान करते हुए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है। यह सामूहिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है और इसे हासिल करने के लिए सभी को एक टीम के रूप में मिलकर काम करना होगा। सिन्हा ने कहा कि लोगों को सरकार से बहुत उम्मीदें हैं और सभी को लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार को पूरा समर्थन देना चाहिए।

उन्होंने (LG Manoj Sinha) कहा कि सरकार लोगों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, कि मेरी सरकार प्रति परिवार 200 यूनिट बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है। हम जल विद्युत संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और वर्ष 2026 तक जम्मू-कश्मीर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सत्र के पहले दिन ही हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के पहले दिन ही हंगामा हो गया। पीडीपी (PDP)  के विधायक वहीद पारा ने अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करने के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। भाजपा (BJP) द्वारा टिप्पणी को हटाने और प्रस्ताव को अस्वीकार करने की मांग के बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया।

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने कहा कि प्रस्ताव केवल कैमरों के लिए पेश किया गया था और इसका कोई वास्तविक महत्व नहीं है।

Tags: Jammu NewsLG Manoj SinhaNational news
Previous Post

यूपी को छुट्टा जानवरों से मिलेगी मुक्ति, इस बड़ी योजना पर शुरू हुआ काम

Next Post

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने सतर्कता से बची जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: केशव प्रसाद

28/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारम्भ

28/03/2026
Uttarakhand gets a big gift in the Centre's SASCI guidelines
राजनीति

केंद्र की SASCI गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, “Pride of Hills” से मिलेगा 3460 करोड़ का अतिरिक्त प्रोत्साहन

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

उप्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा नोएडा एयरपोर्ट

28/03/2026
Soaring Sarus: Defining the identity of Noida International Airport
Main Slider

सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान

28/03/2026
Next Post
Self Immolation

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने सतर्कता से बची जान

यह भी पढ़ें

ammonia gas leekage

बंद पड़ी फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से मचा हड़कंप, खाली कराए गए गांव

17/02/2021
Mohammad Zubair

ऑल्ट न्यूज फैक्ट चेकर को बेल देते हुए SC ने कहा- हम ज़ुबैर को ट्वीट करने से नहीं रोक सकते

20/07/2022
Arrested

अंतरराज्यीय वाहनचोर गैंग के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

11/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version