• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुई ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
07/11/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sharda Sinha

Sharda Sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) अलविदा कह चुकी हैं। 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में सिंगर ने अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया था। आज, गुरुवार को गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शारदा (Sharda Sinha) की आखिरी इच्छा थी कि जहां उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का क्रिया कर्म हुआ था, वहीं उनको भी मुक्ति दी जाए। उनकी इसी इच्छा का सम्मान रखते हुए पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वो पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। पटना के राजेंद्र नगर स्थित घर से गुलबी घाट तक शारदा का मुक्ति रथ निकाला गया था। उनके आखिरी दर्शन के लिए सैकड़ों की भीड़ में प्रशंसक जुटे थे। हर किसी ने शारदा को नम आंखों से विदाई दी।

आज शाम को पटना में जेपी नड्डा शारदा सिन्हा के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। बुधवार को बिहार की स्वर कोकिला शारदा को सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि दी थी।

कई दिनों से बीमार थीं शारदा (Sharda Sinha)

72 साल की उम्र में शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने आखिरी सांस ली। सिंगर कैंसर से जूझ रही थीं। 2018 में शारदा को मल्टीपल मायलोमा होने की खबर सामने आई थी, जो कि एक किस्म का ब्लड कैंसर है। 26 अक्टूबर को एम्स, दिल्ली में उन्हें भर्ती करवाया गया था। अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। जिंदगी के आखिरी दिनों में भी गायिकी को लेकर शारदा के हौसले बुलंद थे। उन्होंने अस्पताल से अपना आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ रिलीज किया।

अस्पताल में शारदा (Sharda Sinha) ने किया था रियाज

शारदा (Sharda Sinha) का एक और वीडियो सामने आया जिसमें वो अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रियाज करती दिखी थीं। वो गीत ‘सैयां निकस गए।।।’ गाते हुए दिखीं। सिंगर का वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हुए। साथ ही गायिकी को लेकर उनके जुनून को देख दंग भी रहे।

छठ गीत गाकर मिला था फेम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म और म्यजिक जगत से जुड़े लोगों ने शारदा (Sharda Sinha) के निधन को सबसे बड़ी क्षति बताया है। भोजपुरी स्टार्स ने भी शारदा के निधन पर शोक जताया। उनके छठ गीतों के बिना ये पर्व हमेशा ही अधूरा माना गया है। शारदा ने अपने पूरे करियर में 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे। छठ पर्व के बीच शारदा का दुनिया छोड़ जाना फैंस को बड़ा झटका दे गया है। सिंगर ने भले ही दुनिया छोड़ दी, लेकिन अपने गानों की विरासत फैंस को देकर वो हमेशा के लिए अमर हो गई हैं।

‘दुखवा मिटाईं छठी मईया…’, Sharda Sinha ने एम्स से जारी किया ने छठ पर नया एलबम

बिहार के सुपौल जिले में 1 अक्टूबर, 1952 का जन्मीं शारदा ने करियर मैथिली गानों से शुरू किया था। उन्होंने भोजपुरी, मैथिली, हिंदी, मगही भाषा में गाने गाए थे। सलमान खान की मूवी ‘हम आपके हैं कौन’ का विदाई सॉन्ग ‘बाबुल’ उन्होंने गाया था। मूवी ‘मैंने प्यार किया’ में उन्होंने सॉन्ग ‘कहे तोसे सजना’ गाकर दिल जीता था। संगीत जगत में अपने योगदान के लिए शारदा को 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Tags: folk singer Sharda SinhaRIP Sharda SinhaSharda Sinha
Previous Post

छठ के तीसरे व चौथे दिन ऐसे दें सूर्य देव को अर्घ्य, जानें मुहूर्त

Next Post

J&K विधानसभा में हंगामा, 370 को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हाथापाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Government
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

24/04/2026
Egg Chapati
Main Slider

आज बनाएं अंडा चपाती, 10 मिनट में होगा तैयार

24/04/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

24/04/2026
Sunset
Main Slider

सूर्य अस्त के बाद न करें ये काम, लक्ष्मी चली जाएगी घर से

24/04/2026
Stuffed Karela
Main Slider

करेला बन जाएगा सबका फेवरेट, इस तरह से बनाएं

24/04/2026
Next Post
Article 370

J&K विधानसभा में हंगामा, 370 को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हाथापाई

यह भी पढ़ें

कनॉट प्लेस में रात 8 बजे के बाद नो एंट्री No entry in Connaught Place after 8 pm

दिल्ली: कनॉट प्लेस में रात 8 बजे के बाद नो एंट्री , पास वालों को मिलेगा प्रवेश

31/12/2020
Cyclone

बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘मोचा’

13/05/2023
आत्मनिर्भरता की मिसाल

आत्मनिर्भरता की मिसाल, 49 दिनों में बनाया दो मंजिला घर, पीएम मोदी करेंगे दंपत्ति से संवाद

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version