• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनजाति भागीदारी उत्सव के साक्षी बनेंगे देश-विदेश के कलाकार

Writer D by Writer D
07/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की 150वीं जयंती पर “जनजातीय गौरव दिवस” को “जनजाति भागीदारी उत्सव” के रूप में मनाने का फैसला लिया है। यह उत्सव 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच राजधानी में संगीत नाट्य कला अकेडमी तथा भागीदारी भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनजातीय जीवन की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक जनजातीय कलाकार प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) करेंगे।

22 राज्यों समेत विदेशों के जनजाति कलाकार उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरुप जनजाति भागीदारी उत्सव में देश के 22 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, मिजोरम, मेघालय, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली समेत अन्य देशों के कलाकार भाग लेंगे। इसमें जनजाति कलाकार, हस्त शिल्पी, बुनकर, चित्रकार आदि शामिल हैं। वहीं स्लोवाकिया एवं क्रोएशिया अंतरराष्ट्रीय देश के कलाकार भी उत्सव में भाग लेंगे।

जनजातीय कलाकारों के साथ-साथ घुमन्तु जातियों, नट, बहरूपिया एवं भपंग वादन, कच्ची घोड़ी, लॉगमैन, कठपुतली के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, परिधान, व्यंजन, जनजातीय खेलों के अतिरिक्त आकर्षक शिल्प से सुसज्जित 100 दुकानों का शिल्प मेला लगाया जाएगा।

जनजातीय वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति एवं उनकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जनजातीय हस्तशिल्प मेले में फोटो सेशन, लोक नृत्य, लोक कलाओं का अनूठा संगम दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। विभिन्न प्रकार की रंगोली एवं झूले आदि लगाये जाने का प्रस्ताव है।

जनजाति द्वारा निर्मित उत्पादों की कर सकेंगे खरीदारी

जनजाति भागीदारी उत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम स्थल के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स, बैनर, स्टैडिज लगवाने एवं एलईडी वैन के जरिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। उत्सव में प्रदेशवासी जनजाति द्वारा निर्मित उत्पाद कपड़े, लकड़ी, जूट, मूज द्वारा निर्मित सामग्रियां एवं वन औषधि समेत अन्य उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

ट्रम्प की जीत के भारत के लिए मायने

Next Post

ट्रंप की वापसी से बढ़ी ड्रैगन की चिंता, शी जिनपिंग ने की मतभेद सुलझाने की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
Heavy Rain
राजनीति

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश,ओलावृष्टि का अलर्ट

15/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

नियमित दौड़ लगाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री भजनलाल

15/03/2026
Next Post
Xi Jinping congratulates Donald Trump

ट्रंप की वापसी से बढ़ी ड्रैगन की चिंता, शी जिनपिंग ने की मतभेद सुलझाने की अपील

यह भी पढ़ें

Even before release, Akshay Kumar's film 'Prithviraj' stuck

रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ फसी मुसिबतों में

30/05/2021
बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयकbanking regulation (amendment) bill

निर्मला सीतारमण: आपात कर्ज सुविधा गारंटी योजना में और बदलाव लाने को है तैयार

26/08/2020
कोरोना से डरा चीन

कोरोना के दोबारा हमले से डरा चीन! इन देशों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version