• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीवर व सेप्टिक टैंक सफाई में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें: पुरुषोत्तम

Writer D by Writer D
10/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
training of sewer & septic tank

training of sewer & septic tank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट पर सफाई मित्र सुरक्षा अभियान अमृत 2.0 के अंतर्गत आईईसी कार्यशाला का आयोजन कर सीवर एवं सेप्टिक टैंक (Septic Tank) सफाई मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। उनकी सुरक्षा और लाभ के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सभी सीवर एवं सेप्टिक टैंक (Septic Tank) सफाई मित्र कार्य करते समय अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखे और निगम द्वारा उपलब्ध करायी किट का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ‘नमस्ते योजना’ के अंतर्गत प्रत्येेक सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई मित्र का 10 लाख रुपये तक का बीमा तथा आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा जो भी सफाई मित्र सीवर सेप्टी टैंक खाली करने वाली मशीन यदि खरीदता है तो उस पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि जब भी कही सीवर खाली करें या उसकी सफाई करें तो उसके चारों ओर बेरिकेटिंग लगाकर कार्य करें। उन्होंने बताया कि लोगों को सीवर व सेप्टिक टैंक सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 14420 व स्टेट हेल्प लाइन नंबर 1533 तथा निगम के कंट्रोल रुम नंबर 8477008027 व 8477008015 के बारे में भी जानकारी दें।

बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाए, चोरों के खिलाफ करें सख़्त कार्रवाई: एके शर्मा

अधिशासी अभियंता जलकल वी बी सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान अनेक तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा लोगों को अवगत कराएं कि तीन साल में एक बार अवश्य टैंक की सफाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीवर व सेप्टिक टैंक (Septic Tank) की सफाई मशीनों द्वारा की जाए। और एप्रेन, हैलमेट, गलब्स, मास्क, गोगल्स, जूते आदि पूरी किट का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसके अलावा नगर स्वास्थय डॉ. आर सी गुप्ता व मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यशाला में सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई मित्रों के अलावा एई ओमप्रकाश, जेई विनित राणा व देवेंद्र सिंह तथा एसबीएम टीम के इंतजार व रेणु कुमार आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।

Tags: Saharanpur newsup news
Previous Post

बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाए, चोरों के खिलाफ करें सख़्त कार्रवाई: एके शर्मा

Next Post

महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, लगेंगे दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में प्लास्टिक बैन, लगेंगे दोने,पत्तल और कुल्हड़ के स्टॉल

यह भी पढ़ें

Babul Supriyo

तीसरी बार कोरोना की चपेट में आए पूर्व मंत्री बाबुल, ट्वीट कर दी जानकारी

04/01/2022
थाने में शादी

इटावा : थाने के हनुमान मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी, पुलिसकर्मी बने गवाह

20/10/2020
arrested

आयकर विभाग में हुई ठगी मामले में एक और जालसाज गिरफ्तार

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version