• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में अचानक बढ़ गया मांस का निर्यात, तेज ग्रोथ से हरकत में आई सरकार

Writer D by Writer D
12/11/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Meat

Meat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मनोज सिंह को हटाने और दो वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड करने के पीछे बफैलो (भैंसे) मीट (Meat) का लगातार बढ़ता उत्पादन भी है। उत्तर प्रदेश से बफैलो मीट (Buffalo Meat) निर्यात महज कुछ वर्षों में दोगुना हो गया। पिछले वर्ष 17 हजार करोड़ से ज्यादा का भैंसे के मीट का निर्यात किया गया। वहीं इस वर्ष छह महीने में ही 9 हजार करोड़ का निर्यात हो चुका है। माना जा रहा है कि इतनी तेज ग्रोथ ने शासन के कान खड़े कर दिए थे कि कहीं मानकों और नियमों को ताक पर रखकर तो मांस का कारोबार नहीं किया जा रहा।

उत्तर प्रदेश के स्लाटर हाउसों को एनओसी देने में जमकर धांधली की गई। अनुमति देने में खेल किए गए। निर्धारित संख्या से दस गुना तक ज्यादा पशुओं को काटे जाने की शिकायतों के बावजूद अधिकारी आंखें मूंदे रहे। ये भी एक वजह है कि पूरे भारत से होने वाले मीट निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी 50.34 प्रतिशत हो गई। ये आंकड़े कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) के हैं। अकेले यूपी से दुनिया के लगभग 82 देशों में मांस का निर्यात होता है। उन्नाव स्थित एओवी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और अलहक फूड प्राइवेट लिमिटेड के अतिरिक्त गाजियाबाद के अल नासिर स्लाटर हाउस को एनओसी देने में बरती गई अनियमितता के बाद अफसरों पर गाज गिरी।

यूपी से मांस (Meat) निर्यात की ग्रोथ सबसे तेज

यूपी से इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक 2.41 लाख किलो बफैलो मीट का निर्यात किया जा चुका है। इसकी कीमत करीब 6769 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 7.36 लाख किलो मांस का निर्यात किया गया था। इस मांस की कीमत करीब 17682 करोड़ रुपये है। यूपी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आगे निकल गया है।

साल-दर-साल भैंसे के मांस (Buffalo Meat) का निर्यात बढ़ा

 

वित्त वर्ष  

निर्यात  

क्वांटिटी

23-24

17682 करोड़ 

 7,36,569 किलो

22-23

14203 करोड़

6,49,675 किलो

21-22  

13461 करोड़

6,47,247 किलो

18-19    

12830 करोड़

6,22,640 किलो

16-17

 9806 करोड़

 5,04,696 किलो     

टॉप 7 मांस (Meat)  निर्यातक जिलों में 5 यूपी के

मुंबई 39.94 प्रतिशत
नई दिल्ली 24.93 प्रतिशत
अलीगढ़ 06.28 प्रतिशत
गाजियाबाद 05.93 प्रतिशत
आगरा 04.68 प्रतिशत
मेरठ 03.16 प्रतिशत
उन्नाव 02.10 प्रतिशत

बकरे के गोश्त (Goat Meat) का निर्यात नाममात्र

यूपी से बकरे और भेड़ के गोश्त का निर्यात नाममात्र का है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच महज 15 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। वहीं पिछले वर्ष 38 करोड़ का निर्यात हुआ था। प्रोसेस्ड मीट की बात करें तो केवल 3.16 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। दरअसल बकरे के मीट के निर्यात में स्लाटर हाउसों का रुझान कम है क्योंकि विदेशों में उसकी डिमांड कम होने के अलावा कमाई भी कम है।

Tags: Lucknow Newsmeat exportup news
Previous Post

मिट्टी खोदने के दौरान बड़ा हादसा, टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत;

Next Post

मुख्यमंत्री जी! डीजे के शोर से गायें कम दे रही हैं दूध, बंद करवाइये, जनता दरबार में आई फरियाद

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

रात्रि जन चौपाल में मंत्री श्री ए के शर्मा का निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों चाबी, प्रमाण पत्र व चेक पाकर खिल उठे चेहरे

22/06/2026
CM Yogi
Main Slider

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

22/06/2026
A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड में 14 की मौत, CM योगी ने रद्द किया दौरा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्सव को उपद्रव में बदलना ही सपा का काम: मुख्यमंत्री

22/06/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री जी! डीजे के शोर से गायें कम दे रही हैं दूध, बंद करवाइये, जनता दरबार में आई फरियाद

यह भी पढ़ें

हाथ धोना

बार-बार हाथ धोने की आदत है तो संभल जाएं

16/07/2021

विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड के स्टंट आर्टिस्ट्स की मदद के लिए डोनेट की रकम

15/08/2020
Ginger Tea

सर्दियों में इस चाय को पीने के होते है कई फायदे

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version