• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ की सौगंध खाता हूं कि…सीएम पुष्कर सिंह धामी की आखिर क्या मजबूरी?

Writer D by Writer D
12/11/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केदारनाथ की सौगंध खाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है। कांग्रेस मेरे द्वारा केदारनाथ धाम को दिल्ली में बनाने और यात्रा को कुमाऊं ले जाने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए लोगों की भावना के साथ खेल रही है।

भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में सबसे अधिक यात्री चारधाम यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 2013 की केदारनाथ आपदा में त्वरित कार्रवाई नहीं की जिससे न केवल मृतकों की संख्या बढ़ी बल्कि राज्य को भारी नुक़सान भी झेलना पड़ा।

इस वर्ष 56 दिनों की केदारनाथ यात्रा कम होने और आपदा से प्रभावित होने के बाबजूद भी सोलह लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किये। जुलाई माह में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आयी भीषण यात्रा में प्रभावितों को मदद देने में हमने कोई कौर कसर नहीं छोड़ी।

मैंने स्वयं मंत्रीयो सहित 24 घंटे के अन्दर मौके पर पहुंच कर आपदा प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेते हुए सोलह हजार से अधिक यात्रियों को तत्काल रेस्क्यू करवाया, जिस कारण जनहानि पर रोक लगी। हम सब साथ मिलकर नया केदार बनायेंगे। कहा कि लब जिहाद लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए 500 एकड़ जमीन को हमने अतिक्रमण से मुक्त कराया।

उन्होंने (CM Dhami) कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड जिहाद बढ़ावा देने वाले आज अपने आप को सनातनी बता रही है। जिस सरकार ने 2015 में मुम्बई के बसई में बद्रीनाथ मन्दिर बनवाया वो हमें अपने जैसा बता रहे हैं। जबकि हमने चार धाम के मन्दिर न बन पाए इसके लिए कानून बनाया। हमने समान बाबा साहेब के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए समान नागरिकता कानून बनाया।

हमने सशक्त नकल विरोधी कानून बनाकर भी बनाना और जल्द ही सशक्त भू कानून भी बना रहे हैं। उन्होंने केदारनाथ के गांव गांव से बड़ी संख्या में आये हुए अनूसूचित जाति की माता बहनों के जोश देखकर कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है। और इस बार में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।

वोट बैंक को साधने की कोशिश

केदारनाथ उपचुनाव में अनुसूचित जाति के वोटरों को लुभाने के लिये भाजपा ने चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन के जरिए एक बड़े वोट बैंक को साधने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केन्द्रित राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं रेखा आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के गढ़वाल मण्डल के अनूसूचित जाति के सभी चार विधायकों के साथ भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को जीताने के लिए अपील की।

वंचित समाज के साथ भाजपा: केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा

केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि वंचित समाज की सभी समस्याओं का निदान केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए भाजपा को जीतना जरूरी है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भगवान केदारनाथ से सभी के मंगल की कामना की और दिवंगत शैलारानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा मन्दिर बनाती है जबकि कांग्रेस मन्दिरों पर राजनीति करती है।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि तक खर्च नहीं किए जिससे केदारनाथ का विकास रुका। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा को ऐश्वर्या रावत, कुलदीप रावत, देवेश नौटियाल, कर्नल अजय कोठियाल ने भी संबोधित करते हुए अपने समर्थकों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और सतपाल महाराज ने भी संबोधित किया।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री आवास पर सादगी से मनाया गया लोकपर्व इगास

Next Post

केदारनाथ यात्रा काे डायवर्ट करने की अफवाह संकीर्ण मानसिकता और हास्यास्पद: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

केदारनाथ यात्रा काे डायवर्ट करने की अफवाह संकीर्ण मानसिकता और हास्यास्पद: धामी

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

कोषागार में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

25/11/2025
Terrorist

चौदह साल पूर्व लखनऊ से फरार दो खूंखार आतंकियों का अभी तक कुछ पता नहीं 

11/07/2021
23 IAS officers transferred

DM गोंडा की फेसबुक आईडी हैक, नेहा शर्मा ने एक्स पोस्ट कर दी जानकारी

13/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version