• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनियंत्रित होकर पलटी 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, 6 घायल

Writer D by Writer D
13/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Double decker bus overturned

Double decker bus overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोंडा-लखनऊ हाइवे पर कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस (Double Decker Bus) पलटने से चीख-पुकार मच गई। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 6 यात्री जख्मी हो गये, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे लखनऊ गोंडा हाईवे पर दिल्ली से करीब 100 यात्रियों को लेकर गोंडा आ रही डबल डेकर प्राइवेट बस (Double Decker Bus) कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस दौरान 6 यात्री जख्मी हो गये, जबकि 2 अन्य हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी करनैलगंज में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि बस चालक व खलासी मौके से फरार हो गया।

परिचालक और यात्रियों में मारपीट

यात्रियों के मुताबिक, स्थानीय निवासी पांच यात्री जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास उतरने की जिद कर रहे थे। बस के कर्मचारियों ने उन्हें करनैलगंज में उतारने की बात कही। इसी बात को लेकर परिचालक और यात्रियों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति चालक के ऊपर गिर गया। जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हालांकि, बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सुबह-सुबह डबल डेकर बस में यात्री आराम से बैठे हुए थे। बस विवाद के बाद पलटने से चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान यात्रियों की आंखों में दहशत नजर आई। वहीं, यात्री एक दूसरे से कुशलक्षेम पूछते रहे। आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए और राहत व बचाव में लगे रहे।

ये हुए घायल

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐली-परसौली निवासी लल्लू (30) व मनोज की पत्नी नीलम (25), उमरी बेगमगंज के चंद्रप्रकाश पाठक (36), परसपुर थाना क्षेत्र के पूरे गजराज निवासी बृजराज शुक्ला (72), कौड़िया निवासी सगे भाई जीवनलाल (26) व मिंटू (18)।

Tags: accident newsDouble Decker Busgonda newsup news
Previous Post

सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ी मुश्किलें, आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क

Next Post

भूकंप के तेज झटके से थर्राई धरती, दहशत से घरों से बाहर निकले लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
UPSTDC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार-रविवार को कर पाएंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

17/06/2026
Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से थर्राई धरती, दहशत से घरों से बाहर निकले लोग

यह भी पढ़ें

Hair Fall

हेयर फॉल से है परेशान,तो ऐसे करें तुलसी का इस्तेमाल

04/01/2022
Lok Sabha

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र में 37 घंटे ही चला सदन

21/08/2025
HMPV

भारत में पैर पसार रहा है चीन HMPV वायरस, अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version