• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ी मुश्किलें, आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क

Writer D by Writer D
13/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही, राजनीति
0
Zahid Beg

Zahid Beg

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। जनपद के सपा विधायक जाहिद बेग (Zahid Beg) का आलीशान तीन मंजिला आवास कुर्क होगा। नौकरानी के सुसाइड मामले में फरार चल रही जाहिद बेग की पत्नी को कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया था, जब वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं तो कोर्ट ने ये आदेश दिया है। इसके अलावा विधायक की पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

विधायक (Zahid Beg) के घर में नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जाहिद बेग ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस मामले में विधायक प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं। दूसरी ओर कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

क्या है पूरा मामला?

बीते 9 सितंबर को सपा विधायक जाहिद बेग (Zahid Beg) के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और सुसाइड के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था।

इलाके के सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है। वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी। उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था।

सपा विधायक पर एक और मुकदमा दर्ज, परिवार संग भूमिगत हुए जाहिद बेग

वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी। उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है। जब सुबह वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।

Tags: Bhadohi newsup newsZahid Beg
Previous Post

तालिबान ने की भारत में पहली नियुक्ति, इकरामुद्दीन कामिल बने कार्यवाहक वाणिज्यदूत

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, 6 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’
उत्तर प्रदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

08/08/2026
Next Post
Double decker bus overturned

अनियंत्रित होकर पलटी 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, 6 घायल

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

आप भी घर ला रहे हैं गणपति तो पहले जान लें यह जरूरी नियम

27/08/2025

आप पार्टी ने अमेठी विधानसभा से प्रत्याशी किया घोषित

28/01/2022
murder

फावड़े से सिर को धड़ से अलग कर बोला हत्यारा- मैं हूं खूनी…

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version