• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान ने की भारत में पहली नियुक्ति, इकरामुद्दीन कामिल बने कार्यवाहक वाणिज्यदूत

Writer D by Writer D
13/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Ikramuddin Kamil

Ikramuddin Kamil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। तालिबान शासन ने मुंबई स्थित अफगान मिशन में इकरामुद्दीन कामिल (Ikramuddin Kamil) को अपना कार्यवाहक राजदूत बनाया है। अफगान मीडिया के मुताबिक भारत में किसी अफ़गान मिशन में तालिबान शासन की ओर से की गई ये पहली नियुक्ति है। तालिबान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकज़ई ने भी एक्स पर पोस्ट कर कामिल की कार्यवाहक मिशन के रूप में नियुक्ति का ऐलान किया। अफगान मीडिया के अनुसार, यह भारत में किसी अफगान मिशन के लिए तालिबान द्वारा की गई पहली ऐसी नियुक्ति है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कामिल (Ikramuddin Kamil) की इस नियुक्ति की घोषणा की है, जिसे तालिबान के नियंत्रण वाली बख्तर न्यूज़ एजेंसी ने सोमवार को अनाम स्रोतों के हवाले से रिपोर्ट किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि “वह वर्तमान में मुंबई में हैं, जहां वह इस्लामी अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।”

इस नियुक्ति को काबुल द्वारा भारत के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और विदेशों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। कामिल (Ikramuddin Kamil) ने अंतरराष्ट्रीय कानून में पीएचडी की डिग्री हासिल की है और पहले विदेश मंत्रालय के सुरक्षा सहयोग और सीमा मामलों के विभाग में उप निदेशक के रूप में कार्य किया है। अब उनसे अपेक्षा है कि वे मुंबई में अफगान नागरिकों के लिए काउंसलर सेवाओं को सुगम बनाएंगे और अफगानिस्तान के हितों का भारत में प्रतिनिधित्व करेंगे।

कामिल (Ikramuddin Kamil)  की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत के विदेश मंत्रालय के अफगानिस्तान मामलों के प्रमुख ने हाल ही में काबुल में तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब के साथ बातचीत की थी। तालिबान के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने भी X पर कामिल की नियुक्ति के बारे में पोस्ट किया है।

पीएम मोदी ने दरभंगा में रखी AIIMS की आधारशिला, बिहारवासियों को दी 12,100 करोड़ की योजनाओं की सौगात

अफगान मिशनों में तालिबान शासन के आने के बाद से ही भारत में राजनयिक कर्मचारियों की उपस्थिति नगण्य रही है। अधिकतर राजनयिक, जिन्हें अशरफ गनी सरकार ने नियुक्त किया था, भारत छोड़ चुके हैं।

गौरतलब है कि मई में, अफगानिस्तान की वरिष्ठतम राजनयिक ज़किया वारदक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जब खबर आई थी कि उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर कथित रूप से 25 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 18।6 करोड़ रुपये थी, दुबई से तस्करी करने की कोशिश में पकड़ा गया था। वारदक ने पिछले साल नवंबर में नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास का कार्यभार संभाला था, जहां उनसे पहले तैनात राजदूत फ़रीद ममनज़ई यूके चले गए थे।

 

Tags: Ikramuddin Kamilinternational Newstaliban news
Previous Post

पीएम मोदी ने दरभंगा में रखी AIIMS की आधारशिला, बिहारवासियों को दी 12,100 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Next Post

सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ी मुश्किलें, आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत

22/10/2026
Main Slider

फ्रांस में बवाल के बीच भारतीयों को अलर्ट, दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

22/10/2026
Next Post
Zahid Beg

सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ी मुश्किलें, आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क

यह भी पढ़ें

विराट कोहली Virat Kohli

टी-20 में रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग, विराट कोहली ने किया खुलासा

11/03/2021
कांग्रेस Congress

BJP सांसद का आवास घेराव करने जा रहे 26 कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

20/12/2020
CM Yogi

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version