• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ की बेटी निशा करेगी किलिमंजारो फतह, सीएम साय ने खोली सफलता की राह

Writer D by Writer D
15/11/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी निशा यादव, जो एक ऑटो चालक की बेटी हैं, अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने के अपने सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ऐतिहासिक कदम की शुरुआत आज सुबह तब हुई जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) का फोन उनके पास पहुंचा।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने निशा से कहा, “बेटा, तुम्हारा सपना हमारा सपना है। आर्थिक तंगी अब तुम्हारे सपने में बाधा नहीं बनेगी। छत्तीसगढ़ सरकार तुम्हारे साथ है।”

निशा की खुशी का ठिकाना नहीं

बिलासपुर की रहने वाली निशा यादव को यकीन नहीं हो रहा था कि मुख्यमंत्री (CM Sai) ने खुद पहल कर उनकी मदद करने का वादा किया। निशा ने बताया, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री साय जी खुद मेरी मदद करेंगे। उनका फोन सुनकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू थे। मेरे सपने अब सच होने जा रहे हैं।”

पहले भी किया है पर्वतारोहण का गौरव हासिल

निशा ने मुख्यमंत्री (CM Sai) से बातचीत के दौरान अपनी पिछली उपलब्धियों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराने के अनुभव साझा किए। अब निशा का लक्ष्य किलिमंजारो पर विजय हासिल कर अंततः माउंट एवरेस्ट पर भारत का गौरव बढ़ाना है।

आर्थिक तंगी थी बड़ी चुनौती

निशा ने नम आवाज में बताया कि उनके पिता एक ऑटो चालक हैं और इतने बड़े सपने को पूरा करना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने कहा, “पिछले कई दिनों से मैं यह सोचकर परेशान थी कि पैसे की कमी के कारण मेरा सपना अधूरा रह जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री जी (CM Sai) के सहयोग ने मेरी सारी चिंताओं को दूर कर दिया।”

मुख्यमंत्री (CM Sai) का सन्देश

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने निशा के जुनून और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की बेटियां हमारे लिए गर्व का प्रतीक हैं। आर्थिक तंगी हौसले को दबा नहीं सकती। निशा का सपना पूरा करने में सरकार हर संभव सहयोग करेगी।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां न सिर्फ किलिमंजारो बल्कि माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों पर भी तिरंगा फहराएं। निशा जैसी प्रतिभाएं हमारी प्रेरणा हैं।”

निशा का सपना और मुख्यमंत्री (CM Sai) की पहल

यह घटना उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को हासिल करने का जज्बा रखते हैं। मुख्यमंत्री (CM Sai) की पहल ने यह साबित किया है कि सरकार प्रतिभाशाली बेटियों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

अब पूरा प्रदेश निशा की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है, और सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही किलिमंजारो की ऊंचाइयों पर तिरंगा लहराकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnu Dev Sai
Previous Post

मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

Next Post

गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना से आदिवासियों का होगा कल्याण-CM भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना से आदिवासियों का होगा कल्याण-CM भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

budget session

Budget Session: सपा का विधानसभा में हंगामा, योगी बोले- सभी मुद्दों पर बहस को तैयार

23/05/2022
Pakistani Tiktok Star

पाकिस्तान के लोगों से परेशान टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा ने छोड़ा देश

19/10/2020
cm yogi

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को करें जागरूक : CM योगी

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version