• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Anupama के सेट पर बड़ा हादसा, टीम के इस मेम्बर की हुई मौत

Writer D by Writer D
16/11/2024
in मनोरंजन
0
Anupama

Anupama

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) के सेट पर बड़ा हादसा हुआ है। रुपाली गांगुली के सीरियल के सेट पर एक कैमरा असिस्टेंट की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले ये शख्स, बतौर कैमरा असिस्टेंट स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ (Anupama) के सेट पर काम के लिए आए थे। वहां बिजली का झटका लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। अनुपमा की टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

हालांकि ये जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम ने चैनल और प्रोडक्शन दोनों के स्पोकपर्सन से बात करने की कोशिश की। लेकिन दोनों की तरफ इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

बिहार के रहने वाले थे मृत कैमरा मैन

कथित हादसा गुरुवार, 14 नवंबर की शाम ‘अनुपमा’ (वी) के सेट पर हुआ था। सीरियल की शूटिंग के दौरान कैमरा असिस्टेंट के पैर में बिजली का झटका लगा। इस घटना की सूचना मुंबई के आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन को दी गई और पुलिस ने शुक्रवार 15 नवंबर की सुबह अनुपमा के सेट पर जाकर टीम से पूछताछ भी की। हालांकि राजन शाही की तरफ से इस घटना को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

दरअसल, सीरियल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरा थर्ड पार्टी यानी किसी दूसरी कंपनी से रेंट पर लिए जाते हैं और इस कैमरा के साथ कैमरा असिस्टेंट भी सेट पर मौजूद रहते हैं। कैमरा और कैमरा असिस्टेंट दोनों थर्ड पार्टी की तरफ से ही आते हैं। कैमरा असिस्टेंट की छुट्टी के दिन उनकी जगह इस कंपनी की तरफ से दूसरा कैमरा असिस्टेंट दिया जाता है। अनुपमा की शूटिंग के लिए ‘साई वीडियो’ कंपनी के कैमरा का इस्तेमाल किया जाता है। कैमरा असिस्टेंट की मौत के बाद उनके परिवार को साई वीडियो की तरफ से बतौर मुआवजा कुछ पैसे दिए गए हैं और साथ ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर बिहार लेकर जाने का खर्च भी ये कंपनी उठा रही है।

अनुपमा हुई हादसे की शिकार, माथे पर आई गंभीर चोट

जानकारी के मुताबिक, मृत कैमरा असिस्टेंट के भाई फिलहाल मुंबई में आए हैं। वो अपने भाई का पार्थिव शरीर लेकर, बिहार में अपने घर जाएंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कैमरा असिस्टेंट की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि चैनल और प्रोडक्शन हाउस का इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टीवी का नंबर वन सीरियल है अनुपमा

रुपाली गांगुली का ‘अनुपमा‘ स्टार प्लस का नंबर वन सीरियल है। इस सीरियल में फिलहाल तीसरा लीप आ चुका है। रुपाली गांगुली के साथ गौरव खन्ना इस सीरियल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे आइकोनिक शो को प्रोड्यूस करने वाले राजन शाही इस मशहूर टीवी सीरियल के प्रोड्यूसर हैं। अनुपमा से पहले उन्होंने ‘आई कुठे काय करते’ नाम का मराठी सीरियल बनाया था। इस सीरियल ने स्टार प्रवाह पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस सीरियल को मिली सफलता के बाद उन्होंने रुपाली गांगुली को कास्ट करते हुए स्टार प्लस के लिए ‘अनुपमा’ बनाया।

Tags: Anupamaanupama episodeAnupama seialrupaly gangulytv gossips
Previous Post

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

Next Post

अखाड़ों को भूमि आवंटन के बाद शुरू होगा अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटन

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
Akharas

अखाड़ों को भूमि आवंटन के बाद शुरू होगा अन्य संस्थाओं को भूमि आवंटन

यह भी पढ़ें

सचिन पायलट Sachin Pilot

यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर, प्रदेश की जनता चाहती है परिवर्तन : सचिन पायलट

30/10/2020
Indian players Ashwin and Pujara told the importance of Test cricket

भारतीय खिलाड़ी अश्विन और पुजारा ने बताया टेस्ट क्रिकेट का महत्त्व

21/06/2021
surya kumar yadav

मैदान पर हुई कोहली से झड़प को लेकर ये बात बोले सूर्यकुमार यादव

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version