• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीसामऊ से भी आई आवाज- ‘बाबा’ हम सब आपके साथ

Writer D by Writer D
16/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, गाजियाबाद, राजनीति
0
CM Yogi's road show

CM Yogi's road show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर/गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सीसामऊ व गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने सुरेश अवस्थी और गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट दिया है। रोड शो में सीएम योगी की झलक पाने के लिए आमजन में बेताबी दिखी। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा रहा। लोगों ने घरों की छतों व दुकानों से मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की। सीसामऊ से मतदाताओं ने सीएम योगी (CM Yogi) को विश्वास दिलाया- ‘बाबा’ हम सब आपके साथ! वहीं गाजियाबाद के जनमानस ने भी योगी आदित्यनाथ को फिर से कमल खिलाने का वायदा किया। बोले कि हम बंटेगे नहीं, एक रहेंगे और सेफ रहेंगे।

घरों से योगी पर पुष्पवर्षा, सीएम (CM Yogi) ने भी हाथ जोड़कर किया अभिवादन

रोड शो के दौरान महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग व युवा घरों से योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का अभिवादन करते रहे। लोगों ने सीएम पर पुष्पवर्षा कर अपनत्व बरसाया। पूरा रास्ता ‘योगी-योगी, बुलडोजर बाबा’ जैसे गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। पूरे रास्ते भगवा गुब्बारा तो हाथों में कमल का झंडा फहराता रहा। सीसामऊ में सम्राट कुल्चा भंडार के बगल में छत पर खड़ी बुजुर्ग ने छत से सीएम की आरती उतारी तो योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। आमजन सीएम योगी की झलक अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करते रहे। सीसामऊ में छत से लोग थाली बजाकर, आरती उतारकर योगी आदित्यनाथ के प्रति अभिवादन करते रहे। लोग मुख्यमंत्री की पेंटिंग भी बनाकर लाए थे।

दो बातें न जाना भूल- राम मंदिर और कमल का फूल

सीएम योगी (CM Yogi) ने सीसामऊ में आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि जो उत्साह आपने दिखाया है, उसके लिए अभिनंदन। सीएम ने 20 नवंबर को सीसामऊ से सुरेश अवस्थी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंटना नहीं है, एक रहना है और सेफ रहना है। उन्होंने अपील की कि दो बातें न जाना भूल-राम मंदिर और कमल का फूल।

गाजियाबाद वालों पर छाया योगी (CM Yogi) का जादू

गाजियाबाद वालों पर भी सीएम योगी (CM Yogi) का जादू खूब चला। यहां मोबाइल का टॉर्च जलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। ‘योगी जी आए हैं, योगी ही आएंगे। संतों की नगरी को, बाबा ही चलाएंगे’। ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ आदि गीतों पर युवा थिरकते दिखे। आमजनमानस ने ‘एक ही नारा, एक ही नाम-जयश्रीराम, जयश्रीराम, योगी जी को जयश्रीराम’ आदि नारों से स्वागत किया। सीएम योगी के वाहन के दोनों तरफ उमड़ा जनमानस उनकी एक झलक पाने को आतुर दिखा।

आमजन को शीतलहर से बचाने में जुटी योगी सरकार, जनपदों को आवंटित किए 20 करोड़

सीसामऊ रोड शो में यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल, बलदेव सिंह औलख, कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग, मंत्री सुनील शर्मा, नरेंद्र कश्यप, ब्रजेश सिंह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर आदि शामिल रहे।

Tags: cm yogiGaziabad Newskanpur newsup by elections
Previous Post

आमजन को शीतलहर से बचाने में जुटी योगी सरकार, जनपदों को आवंटित किए 20 करोड़

Next Post

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के स्वागत में लखनऊ में बना भव्य सेल्फी प्वाइंट

Writer D

Writer D

Related Posts

E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक विकास के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
Next Post
Maha Kumbh Selfie Point

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के स्वागत में लखनऊ में बना भव्य सेल्फी प्वाइंट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

dussehra

जानें विजय दशमी तिथि का पौराणिक महत्व, जानें कथा

22/10/2023
Ramadan

रमजान में मदद वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 85 की मौत

20/04/2023
weekend lockdown

कोरोना का तांडव, कई शहरों में आज से विकेंड लॉकडाउन, बाज़ारों में उमड़ी भीड़

09/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version