• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना का तांडव, कई शहरों में आज से विकेंड लॉकडाउन, बाज़ारों में उमड़ी भीड़

Writer D by Writer D
09/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
weekend lockdown

weekend lockdown

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस का बढ़ते प्रकोप से देश में एक बार फिर से सख्तियों की वापसी हो गई है। देश के कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, कई राज्यों ने लॉकडाउन का रुख भी किया है। इसी कड़ी में देश के कई हिस्सों में आज से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्यों ने ये फैसला किया है।

जानिए वीकेंड लॉकडाउन की अपडेट और ये किन शहरों में लग रहा है, एक नज़र डाल लीजिए…

–  पूरे महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है, जो पूरे अप्रैल में लागू रहेगा। यानी शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। मुंबई, नागपुर, नासिक, ठाणे, पुणे जैसे शहरों में तो कोरोना वायरस काफी तेज़ी से फैल रहा है, ऐसे में इन शहरों में भी वीकेंड लॉकडाउन आज से शुरू हो रहा है।

मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत से पहले आज सुबह लोग बड़ी संख्या में बाज़ार पहुंचे। दादर की सब्जी मंडी में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और लॉकडाउन से पहले ही सामान खरीदने की कोशिश में दिखे।

कोविड वैक्सीन लगवाने पर बार में मिलेगी सस्ती शराब, रेस्टोरेन्ट में खाना फ्री

–  मध्य प्रदेश के सभी शहरों में अब वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा। यानी भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर समेत हर शहरी इलाके में लॉकडाउन रहेगा। ये पाबंदी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी। सिर्फ बेहद ज़रूरी क्षेत्रों के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति होगी, वो भी इजाजत के बाद ही।

–  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तो 8 अप्रैल से 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लग चुका है, कोलार में 9 अप्रैल से नौ दिनों का लॉकडाउन है और शाजापुर में भी आज से दो दिनों का लॉकडाउन है।

–  छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन की वापसी हो गई है। रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद रहेगा। यानी पिछले साल जैसा लॉकडाउन के वक्त माहौल था, बिल्कुल वैसी ही पाबंदी लागू की जाएगी।

भाजपा ने रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को बनाया पंचायत सदस्य का प्रत्याशी

–  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी टोटल लॉकडाउन लागू है, यहां 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है।

वीकेंड लॉकडाउन का समय

बता दें कि वीकेंड लॉकडाउन को कुछ ही राज्यों ने चिन्हित इलाकों में लागू किया है। हालांकि, महाराष्ट्र में हर जगह वीकेंड लॉकडाउन है। ये शुक्रवार की शाम 6 बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

वीकेंड लॉकडाउन में क्या खुला-क्या बंद

पिछले साल मार्च-अप्रैल में जिस तरह का सख्त लॉकडाउन था, ये भी बिल्कुल वैसा ही है। लोगों के बाहर निकलने पर मनाही है, मेडिकल-दूध-सब्जी की दुकानें खुल सकती हैं वो भी इजाजत के साथ। बेहद जरूरी क्षेत्र के लोग अपने काम पर जा सकते हैं। महाराष्ट्र में तो सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत है, यानी आप रेस्तरां पर जाकर खाना पैक कराकर भी नहीं ला सकते हैं।

अभिनेता रोनित रॉय ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

मुंबई में कोरोना के कहर के बीच कई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद हो गई है। मुंबई के कल्याण, ठाणे, दादर, पनवेल, CSMT, LTT रेलवे स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे। बता दें कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच जब पाबंदियां लगीं तो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी और लोग अपने घर लौटने लगे। ऐसे में ये फैसला सामने आया है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन के संकट के कारण ही प्रवासी मज़दूरों ने एक बार फिर पलायन शुरू कर दिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में मुंबई, पुणे, नागपुर से मज़दूर घर वापसी करते दिखे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भीड़ बढ़ती जा रही है।

Tags: aharashtracoorna blast incorona balst in delhicorona cases increases in indialockdownNational newsnight curfewweekend lockdown
Previous Post

कोविड वैक्सीन लगवाने पर बार में मिलेगी सस्ती शराब, रेस्टोरेन्ट में खाना फ्री

Next Post

ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही जेसन शाह को डेट कर रहीं है अनुषा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Next Post
anusha Jason Shah

ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही जेसन शाह को डेट कर रहीं है अनुषा

यह भी पढ़ें

selfish partner

कितना भी हो जाए झगड़ा पार्टनर से कभी न कहें ऐसी बातें

04/07/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
updated rule for mushtaq ali trophy

होम सीजन के लिए जारी हुए नियम, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से शुरू होगा घरेलू सत्र

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version