• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PICU वार्ड से ऑक्सीजन पाइप ही काट ले गए चोर, मुश्किलों में पड़ी भर्ती बच्चों की सांसे

Writer D by Writer D
19/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
PICU

PICU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में चोरों ने महऋषि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के PICU वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली पाइप को ही काट डाला। चोर ऑक्सीजन पाइप को काटकर ले गए और कबाड़ी के यहां बेच दिया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से भर्ती बच्चों की जान मुश्किल में पड़ सकती थी। ऐसे में आनन-फानन सिलेंडर लगाकर ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई।

ऑक्सीजन पाइप चोरी की इस घटना का खुलासा तब हुआ जब PICU वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी, लेकिन उसका प्रेशर कम हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में वार्ड में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर बच्चों को ऑक्सीजन मुहैया कराई गई।

जब PICU वार्ड के पीछे जाकर ऑक्सीजन नही पहुंचने की वजह का पता लगाया गया तो कई फीट पाइप कटी मिली। ये देखकर मेडिकल प्रशासन के होश उड़ गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और चोर की तलाश में जुट गई।

इस बीच दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक युवक फिर से मेडिकल कॉलेज के PICU वार्ड के पीछे पहुंच गया। लेकिन अस्प्ताल में लगे सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में सदर कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोहम्मद परवेज और सुमित कुमार उर्फ बुलेट को गिरफ्तार किया गया है। वे शहर के भटवलिया निवासी हैं और इनकी उम्र 19 से 20 साल के आस-पास है। यह दोनों नशेड़ी किस्म के युवक हैं। इनके द्वारा कॉपर से बनी ऑक्सीजन पाइप को काटकर कबाड़ी के यहां बेचकर नशे की जरूरतों को पूरा किया जाता था।

भारत ने META पर लगाया 213 करोड़ का जुर्माना, किया 5 साल के लिए बैन

बकौल थाना प्रभारी- शनिवार को जब रात में एक युवक काटकर रखे पाइप के टुकड़ों को लेने पहुंचा तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से कॉपर ऑक्सीजन पाइप के टुकड़े मिले। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को मेडिकल कॉलेज स्थित पुलिस चौकी को सौंप दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने दूसरे साथी के बारे में बताया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।

वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से डॉक्टर एचके मिश्रा ने बताया कि PICU वार्ड से कुछ दिन पहले पाइप काटकर चोरी की गई थी। यह सिलसिला लगातार चल रहा था। इस बीच बीते शनिवार की रात में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया तो उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पाइप कॉपर से बनी होती है, लिहाजा काफी महंगी बिकती है।

Tags: crime newsDeoria NewsPICU
Previous Post

भारत ने META पर लगाया 213 करोड़ का जुर्माना, किया 5 साल के लिए बैन

Next Post

‘मुस्लिम, यादव और कुर्मी को धमका रही पुलिस…’, सपा सांसद लालजी वर्मा का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री ‘कल्चर’ के होंगे दर्शन

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Next Post
Lalji Verma

'मुस्लिम, यादव और कुर्मी को धमका रही पुलिस…', सपा सांसद लालजी वर्मा का आरोप

यह भी पढ़ें

Anushka Sharma

सालों बाद मुंबई लौटी अनुष्का शर्मा, ब्लैक ड्रेस लगी स्टनिंग

04/09/2024
Partner

आपकी ये बातें कर सकती हैं आपकी गर्लफ्रेंड को नाराज

08/09/2025
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

चिराग ने नीतीश की तो MIMIM ने महागठबंधन का बिगाड़ा खेल

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version