• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकल्प पत्र हमारे लिए वचनपत्र, हर वायदे को करेंगे पूरा: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
19/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प पत्र हमारे लिए वचन पत्र है, जिसके हर एक वायदे को हम पूरा करेंगे। वर्ष 2014 और 2019 के संकल्प पत्रों के वायदों को भी हमने पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हम अपना योगदान देंगे और विकसित भारत के साथ साथ हरियाणा भी और तेज गति से विकसित बनेगा। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां तो उनकी सरकार बनने के बाद 2 – 2 साल तक अपने घोषणापत्र को ही भूल जाती थी। जबकि हमारी सरकार अपने संकल्प पत्र के वायदों को लगातार पूरा कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने अपने संकल्प-पत्र के 2 और वचनों को पूरा किया है। सरकार ने हरियाणा राज्य के गठन से पहले के पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक दिया है। साथ ही, एचकेआरएन और आउटसोर्स पार्ट – 1 व पार्ट -2 के अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा की तर्ज पर शेष श्रेणियों जैसे एक्सटेंशन लेक्चरर, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक की गेस्ट फैकल्टी जैसी अनेक श्रेणियों के अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सुरक्षित करने का कानून बनाया है।

हरियाणा की नई विधानसभा के निर्माण के संबंध में पंजाब के नेताओं का आचरण अशोभनीय

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा के निर्माण के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर हमारा भी अधिकार है और हरियाणा के सभी दलों के नेता इस विषय पर एकमत हैं। उन्होंने कहा कि नए परिसीमन के बाद पंजाब को भी बड़े विधानसभा भवन की आवश्यकता होगी, वे भी जमीन लेकर अपना भवन बना सकते हैं। परन्तु हरियाणा की नई विधानसभा के निर्माण के संबंध में पंजाब के नेताओं का आचरण अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस पवित्र मंदिर में बैठकर मानवता के हित में निर्णय लेने चाहिए।

नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा कि वे पंजाब के लोगों की चिंता करें। किसानों को एमएसपी का लाभ दें, जिस प्रकार हमारी सरकार हरियाणा में दे रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली प्रबंधन को लेकर पंजाब को फटकार लगाई है। इसलिए वे पंजाब की चिंता करें।

महाराष्ट्र और झारखंड में खिलेगा कमल

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिसने ग्राउंड जीरो पर लोगों को लाभ पहुंचाया है। गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ा है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने आमजन के जीवन को सरल, सुगम और मजबूत करने का काम किया है। उसका ही परिणाम है कि आज लोग नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जब वे चुनाव प्रचार के लिए गए तो वहां के लोगों का सकारात्मक रिस्पांस मिला और लोग बोल रहे थे कि महाराष्ट्र में दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बड़े जनादेश के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार से लोग ऊब चुके हैं और वहां पर लोगों को भ्रष्टाचार की जो प्रताड़ना सहन करनी पड़ रही है, उससे वे छुटकारा चाह रहे हैं। अब झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि गत 13 नवम्बर से आज तक चले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कुल 4 सीटिंग हुई हैं, जिनमें लगभग 27 घंटे सकारात्मक चर्चा हुई। सत्र में प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर प्रस्ताव पारित किया गया। सत्र में विभिन्न विधायकों द्वारा दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्तावों को विषयवस्तु के आधार पर क्लब करके 4 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने राज्य की जनता का हरियाणा में तीसरी बार नॉन स्टॉप सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह एक स्वर्णिम अध्याय है, क्योंकि राज्य के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व, विकास के संकल्प, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

Tags: CM Nayab Singh
Previous Post

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के होटल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

Next Post

अगले पांच वर्ष में राज्य की जीएसडीपी को करेंगे दोगुना: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

अगले पांच वर्ष में राज्य की जीएसडीपी को करेंगे दोगुना: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

David Warner

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच जोफ्रा आर्चर की तेजी के आगे नहीं टिक पाए डेविड वॉर्नर

12/09/2020
murder

मां की हत्या कर बेटा फरार

20/01/2023
coronavirus in us

अमेरिका में एक दिन में आए रिकॉर्ड 4 लाख मामले; 2500 से ज्यादा की मौत

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version