• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“सशक्त भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है छत्तीसगढ़: सीएम साय

Writer D by Writer D
21/11/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब “सशक्त भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि में नवाचार, और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। हमारा उद्देश्य राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास के संयोजन के साथ एक वैश्विक पहचान बनाने के लिए तैयार है।

सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न उत्सवों, तीज त्योहारों पर किए जाने वाले नृत्यों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ी लोकमंच पर गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, और पंथी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।

नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया। कलाकारों ने गौरा-गौरी और भोजली की धार्मिक परंपरा, सुआ नृत्य के भावपूर्ण गीत, और राउत नाचा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जीवंत लोक परंपराओं से दर्शकों को रूबरू कराया। इसके साथ ही पंथी और करमा नृत्य द्वारा आध्यात्मिकता और भक्ति भाव से दर्शकों को सराबोर कर दिया।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnudev Sai
Previous Post

सीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली, कहा- सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान

Next Post

काल भैरव जयंती के दिन न करें ये गलतियां, रूठ जाएगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhajanlal
Main Slider

कृषि में एआई के प्रयोग से मिलेगा अधिक लाभ: भजनलाल शर्मा

27/06/2025
CM Yogi
Main Slider

आयोजन ऐसा हो जो महामहिम की स्मृतियों में रच-बस जाए : सीएम योगी

27/06/2025
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश

27/06/2025
Mushroom
उत्तर प्रदेश

मशरूम की खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार

27/06/2025
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव, निभाई छेरापहरा की रस्म

27/06/2025
Next Post
Kaal Bhairav jayanati

काल भैरव जयंती के दिन न करें ये गलतियां, रूठ जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें

Who is running a fake sim on your number

कौन चला रहा आपके नंबर पर फर्जी सिम, कैसे करे पता

12/05/2021
सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

10/02/2021
पिथौरागढ़ में भूस्खलन

पिथौरागढ़ : भूस्खलन के मलबे में दबकर तीन लोगों मौत, 11 लापता

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version