• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तुर्की के ड्रोन हमले में देश के 2 सीनियर सुरक्षा अधिकारियों समेत कई की मौत

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
इराक तुर्की ड्रोन हमला

इराक तुर्की ड्रोन हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बगदाद। इराक की सेना ने मंगलवार को कहा कि तुर्की के ड्रोन हमले में देश के 2 सीनियर सुरक्षा अधिकारियों समेत कई लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है जब इराक के उत्तरी हिस्से में कुर्द विद्रोहियों को खत्म करनेवाले तुर्की के अभियान में इराक के बड़े सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। इराक की सेना के बयान के अनुसार इरबिल के उत्तरी हिस्से के ब्राडोस्ट क्षेत्र में ड्रोन ने बॉर्डर गार्ड्स के एक वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में 2 कमांडर और वाहन के चालक की मौत हो गई।

देश में कोरोना से 46 हजार से ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार

ब्राडोस्ट के मेयर ने बताया कि बॉर्डर गार्ड्स के दूसरे ब्रिगेड के कमांडर जनरल मोहम्मद रूश्दी और तीसरे रेजिमेंट के कमांडर ब्रिगेडियर जुबैर हाली की इहसान चेलेबी में हमले में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ये क्षेत्र में नई चौकियां बना रहे थे। तुर्की की सेना के अधिकारियों से इस बारे में बयान लेने की कोशिश हुई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इराक के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस हमले की निंदा करते हुए कहा गया कि यह इराक की संप्रभुता का उल्लंघन है और इस तरह के लगातार हमले द्विपक्षीय संबंधों की ‘समीक्षा’ करने के लिए उकसा रहे हैं।

रूस में इस्तेमाल के बाद वैक्सीन को भारत में प्रयोग को लेकर AIIMS ने दिए यह संकेत

तुर्की के रक्षा मंत्री की गुरुवार को होने वाली यात्रा को इराक ने रद्द कर दिया है। इराक के 2 सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड्स के ये कमांडर गुप्त तरीके से कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) के सदस्यों से मिल रहे थे और इसी दौरान यह हमला हुआ। तुर्की PKK को आतंकवादी संगठन मानता है और उसने कई अभियानों में उत्तरी इराक में इनके ठिकानों के ऊपर बमबारी की है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में 5 अन्य लोगों की मौत हुई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे सैन्य कर्मी थे या असैन्य नागरिक थे। उत्तरी इराक में PKK के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक ब्राडोस्ट में हुई और इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता लाना था।

Tags: Iraq ArmyKurdistan Workers PartyTurkish DroneTurkish Drone AttackTurkish Drone Iraq Commandersइराक ड्रोन हमलाइराक तुर्की ड्रोन हमलातुर्कीतुर्की ड्रोन हमला
Previous Post

बेंगलुरू में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में 2 लोगों की मौत, 60 पुलिसकर्मी

Next Post

चीन से बातचीत से हल निकलने में लग सकता है वक्त, सेना किसी भी हालात के लिए तैयार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
सेना एलएसी पर तैनाती को तैयार

चीन से बातचीत से हल निकलने में लग सकता है वक्त, सेना किसी भी हालात के लिए तैयार

यह भी पढ़ें

पार्टनर कंट्रीज के प्रतिनिधियों से सीएम योगी ने की राउंड टेबल मीटिंग

25/09/2026

पूर्व सिविल सेवक एक न्यूज चैनल के खिलाफ हुए लामबंद, मोदी सरकार करे कानूनी कार्रवाई

02/09/2020
mother's day

Mother’s Day पर Google ने Doodle पर दिखाई मां के प्यार की झलक

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version