• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन से बातचीत से हल निकलने में लग सकता है वक्त, सेना किसी भी हालात के लिए तैयार

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सेना एलएसी पर तैनाती को तैयार

सेना एलएसी पर तैनाती को तैयार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सेना के शीर्ष अधिकारियों के दल ने संसदीय समिति को यह जानकारी दी कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबी तैनाती के लिए सेना हर लिहाज से तैयार है। भीषण सर्दियों में भी तैनाती की तैयारी की जा रही है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की अगुवाई में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के दल ने संसदीय समिति को एलएसी के हालात से अवगत कराया।

रूस में इस्तेमाल के बाद वैक्सीन को भारत में प्रयोग को लेकर AIIMS ने दिए यह संकेत

सूत्रों के मुताबिक, जनरल रावत ने समिति को बताया कि चीन के साथ बातचीत से एलएसी पर हालात सामान्य करने में वक्त लग सकता है। दोनों पक्षों को सैनिकों को पीछे हटाने में लंबा समय लग सकता है। हालांकि, सेना किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। पूर्वी लद्दाख में कम से कम पांच इलाकों में दोनों सेनाएं आमने सामने हैं।

संसदीय समिति को जानकारी दी गई कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन ने कई जगहों पर घुसपैठ कर बैठा है। मई से पहले तिब्बत इलाके में फौजी अभ्यास के बहाने चीन ने यह हरकत की है। साथ ही चीनी सेना ने करीब 40,000 फौज के साथ भारी साजोसामान की भी तैयारी कर रखी है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी हर सेक्टर में पूरी तरह तैनाती की है। अगले महीने शुरू होने वाली असहनीय ठंड में भी फौज की कारगर तैनाती के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। कई सेक्टर में भारतीय  सेना की सैन्य व सामरिक स्थिति चीन के मुकाबले मजबूत है।

तुर्की के ड्रोन हमले में देश के 2 सीनियर सुरक्षा अधिकारियों समेत कई की मौत

विश्वास बहाली के किए जा रहे उपाय

सेना ने कहा है कि चीन से साथ पिछले कुछ महीनों में पनपी विश्वास की कमी को फिर से बहाल करने की कोशिश हो रही है। कूटनीतिक और विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के अलावा कोर कमांडर स्तर की पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, उसका अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। सेना ने बताया कि चीन कई मसलों पर अतार्किक बातें कर रहा है, जिसे नहीं माना जा सकता।

Tags: सर्दियों के लिए हो रहे पूरे इंतजामसेना एलएसी पर तैनाती को तैयारसेना एलएसी पर लंबी तैनाती के लिए तैयार
Previous Post

तुर्की के ड्रोन हमले में देश के 2 सीनियर सुरक्षा अधिकारियों समेत कई की मौत

Next Post

ISRO जासूसी कांड : जिस वैज्ञानिक को कहा था देश का गद्दार, उन्हें मिला 1.30 करोड़ मुआवजा

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

ISRO जासूसी कांड : जिस वैज्ञानिक को कहा था देश का गद्दार, उन्हें मिला 1.30 करोड़ मुआवजा

यह भी पढ़ें

पूर्व सांसद विश्वेश्वर रेड्डी का कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व सांसद विश्वेश्वर रेड्डी का कांग्रेस से इस्तीफा, बनाएगें नई पार्टी

17/03/2021
rubina abhinav

रुबीना और अभिनव का झूठ एक्स कंटेस्टेंट ने वीडियो शेयर कर किया पर्दाफाश

19/10/2020
massive fire

गौशाला में लगी आग से 60 ट्राली पराली राख

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version