• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करता है संविधान: अनुज कुमार झा

Writer D by Writer D
26/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Constitution Day

Director Urban Body administered oath on Constitution Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर नगरीय निकाय निदेशालय में निदेशक, नगरीय निकाय अनुज कुमार झा ने निदेशालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई और देश व आमजन के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की उद्देशिका का पाठन कराते हुए संविधान निर्माताओं को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर,1949 को देश ने अपना भावी संविधान अपनाया, जो बाद में 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। भारत का संविधान विश्व का सबसे विस्तृत और शशक्त संविधान है। जब इसकी रचना की गयी, तब इसमें 251 पन्ने, 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 08 अनुसूचिया थीं। समय समय पर इसमें संशोधन भी किये गए। वर्तमान में भारतीय संविधान में करीब 500 पन्ने, 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं।

निदेशक अनुज कुमार झा ने कहा कि किसी राज्य का संविधान (Constitution) मूल सिद्धांतों या स्थापित परंपराओं का एक मौलिक समूह होता है, जिसके आधार पर राज्य के शासन का संचालन किया जाता है। भारतीय संविधान अपने सभी नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की प्रेरणा व शक्ति देता है।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान (Constitution) देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करता है, सरकार की संस्थाओं की शक्तियों एवं उत्तरदायित्वों को परिभाषित करता है। संविधान में देश के प्रशासन का मार्गदर्शन करने वाले नियमों और विनियमों का उल्लेख होता है। यह भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा, अंबेडकर के संविधान में नहीं थे ‘सेक्युलर’ और ‘समाजवादी’: योगी आदित्यनाथ

भारत के संविधान (Constitution) के द्वारा प्रत्येक नागरिक के लिए तय किए गए उसके मूलभूत कर्तव्यों का अगर हम पालन करेंगे तो यह बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर के प्रति, भारत के संविधान निर्माताओं के प्रति और भारत के महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर निदेशक एसबीएम-यू ऋतु सुहास (आईएएस), अपर निदेशक (प./क.) डॉ. असलम अंसारी, सहायक निदेशक गिरीश द्विवेदी, सहायक निदेशक अजय त्रिपाठी, सहायक निदेशक सविता शुक्ला समेत सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: consitution dayLucknow NewsYogi News
Previous Post

पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

अपराध और दंड नहीं बल्कि न्याय है तीन नये कानूनों का भाव : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
Next Post
CM Yogi inaugurated the auditorium of Forensic Sciences

अपराध और दंड नहीं बल्कि न्याय है तीन नये कानूनों का भाव : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन : सीएम पुष्कर

09/08/2021
cm pushkar

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बोलना सूर्य को दीपक दिखाना : सीएम पुष्कर

25/09/2021
salt

नमक से मिलेगा गजब का निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

06/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version