• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुबई में दिखा ऐश्वर्या राय का दिखा जलवा, एक्ट्रेस केनाम से गायब दिखा ‘बच्चन’

Writer D by Writer D
28/11/2024
in मनोरंजन
0
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर की कई मशहूर महिला सेलिब्रिटी के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) भी दुबई में हुए ग्लोबल वूमेन फोरम 2024 में शामिल हुई थीं। 2 दिन तक चले दुबई के इस इवेंट से ऐश्वर्या के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन तमाम वीडियो में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है। वो वीडियो है ऐश्वर्या राय बच्चन का परिचय (इंट्रोडक्शन) देने वाला वीडियो। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह सिर्फ इंटरनेशनल स्टार ऐश्वर्या राय नाम से एक्ट्रेस की पहचान कराई गई है।

17 साल पहले अभिषेक बच्चन के साथ शादी होने के बाद ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अपने नाम के साथ अभिषेक का सरनेम जोड़ लिया था और तब से वो दुनिया के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन बन गई थीं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ऐश्वर्या ने खुद का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन ही लिखा है और यही वजह है कि दुबई के इस वीडियो में ‘बच्चन’ नाम का नहीं नजर आना, सभी के लिए चौंका देने वाला है। अब ये महज एक गलती थी, या जानबूझकर लिया गया फैसला इस बारे में अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

360 डिग्री व्यू में मोबाइल पर दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई खबरें वायरल हो रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। भले ही अब तक बच्चन परिवार की तरफ से इन खबरों को नजरअंदाज किया गया हो। लेकिन अक्सर अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन बिना नाम लेते हुए वो इस तरह की अफवाहें फैला रहे मीडिया पोर्टल का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं।

अभिषेक बच्चन ने की थी ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की तारीफ

हाल ही में अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन के समय एक न्यूज पेपर को दिए हुए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि मैं हमारे घर में भी बहुत लकी हूं, क्योंकि मुझे घर से बाहर जाकर काम करने का मौका मिल रहा है। मैं अच्छी तरह से ये बात जानता हूं कि मेरी गैरहाजिरी में भी ऐश्वर्या आराध्य के साथ रहती हैं और उनका पूरा ख्याल रखती हैं। उनके इस योगदान के लिए मैं उनका शुक्रगुजार रहूंगा।

Tags: aishwarya raibollywood gossipsentrtainment newsglobal women forum 2024
Previous Post

360 डिग्री व्यू में मोबाइल पर दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

Next Post

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में फिर हुआ धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Badshah
मनोरंजन

यूट्यूब से हटाया गया विवादित सॉन्ग ‘टटिहरी, सिंगर बादशाह के खिलाफ नोटिस जारी

07/03/2026
Dhurandhar The Revenge
Main Slider

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, तय करेगा हिंदुस्तान.. रोंगटे खड़े कर देगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर

07/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख कन्फर्म, रणवीर सिंह ने बताया डेट और टाइम

06/03/2026
मनोरंजन

Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम, जानें कब और कहां देख सकते हैं

06/03/2026
Ex-Muslim Salim Wastik regained consciousness after 7 days
मनोरंजन

Ex Muslim सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश, जानें अब कैसा है हाल

06/03/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में फिर हुआ धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें

corona curfew in up

यूपी में मिले कोरोना के 18 नए मामले, 31 मरीज हुए रोगमुक्त

05/09/2021
Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: सेलेब्स का छलका दर्द, चिरंजिवी ने की ब्लड डोनेशन के लिए अपील

03/06/2023
jaishankar rajpkashe

श्रीलंका दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे से की मुलाकात

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version