• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व दिव्यांग दिवस पर दी जाने वाली पुरस्कार धनराशि को योगी सरकार ने किया पांच गुना

Writer D by Writer D
06/07/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
World Disabled Day

World Disabled Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। योगी सरकार (Yogi Government) ने अब विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) पर दिये जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार की धनराशि को पांच गुना कर दिया. यह जानकारी गुरुवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने दी.

उन्होंने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) तीन दिसम्बर को मनाया जाता है. इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं, दिव्यांग व्यक्ति, नियोक्ता, नियोजक आदि को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

अब तक यह धनराशि मात्र पांच हजार रुपये प्रदान की जाती थी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इस राशि को पांच गुना कर दिया, यानी अब यह राशि 25 हजार रुपये कर दी गई.

पुरस्कार पाने के लिए कौन हो सकते हैं पात्र

विनय उत्तम ने बताया कि शासन से निर्धारित नियमावली के मुताबिक 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले व्यक्ति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए इसमें आवेदन कर सकते हैं. इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी के लिये सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण” के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक एवं बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी भी इसके लिए आवदेन कर सकते हैं.

सीएम धामी ने की ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

कहां और कैसे करें आवेदन

राज्य स्तरीय पुरस्कार की गाइड-लाईन तथा आवेदन हेतु प्रपत्र विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है. विभाग के हेल्पलाइन नं0-800 180 1995 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है. पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार करके दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय को 15 जुलाई तक जमा कर सकते हैं. 15 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Tags: up newsWorld Disabled DayYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने की ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

Next Post

हम सब ने यह ठाना है लखनऊ को स्वच्छ बनाना है, यूपी भी बनेगा इंदौर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Cleanliness Rally

हम सब ने यह ठाना है लखनऊ को स्वच्छ बनाना है, यूपी भी बनेगा इंदौर

यह भी पढ़ें

Cow

गाय को इस दिन जरूर खिलाएं रोटी, दूर होंगे सारे कष्ट

12/09/2026
schools

प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे स्कूल होंगे बंद, आदेश जारी

24/04/2022

जैस्मिन भसीन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर रहती हैं चर्चें में

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version