उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

हाथरस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी योगी सरकार

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाथरस में हुए सड़क हादसे (Road Accident) का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिला प्रशासन व स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

हाथरस में कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर, खून से लाल हो गई सड़क

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उधर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button