• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित, हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा : योगी

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बांदा, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश सरकार ने छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यक्तियों को बचाने का कार्य किया है। प्रदेश में मेडिकल सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी गयी है एवं बडे धैर्य के साथ मुकाबला किया गया है और उप्र में स्थित पूरी तरह से नियंत्रित है जो लक्षण युक्त मरीज थे उनमें तेेजी के साथ सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। यह बात  मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ ने बांदा अपने दौरे के दौरान कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 दिनों के अन्दर उप्र में दोे लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में 24 अप्रैल, 2021 को सबसे ज्यादा 38 हजार केस सामने आये थे। आज प्रदेश में यह  संख्या घटकर चार हजार पहुंच गयी है। वहीं एक्टिव केश की संख्या तीन लाख दस हजार से घटकर 84,000 तक पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री उप्र  योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम जनपद बांदा के बडोखर खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में निगरानी समितियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कोविड नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश दिये तथा उपस्थित आशा कर्मी से वार्ता भी की। इसके बाद राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल काॅलेज बांदा में पहुंचकर मण्डलीय समीक्षा बैठक की।

समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त  दिनेश कुमार सिंह ने मण्डल की स्थित से अवगत कराया और कहा कि पूरे मण्डल में हमारी निगरानी समितियां सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश समय-समय पर दिये जाते हैं तथा हमारे मण्डल में आक्सीजन प्लांट भी स्थापित किये जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में आक्सीजन की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयेगी। इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी आगे बढ़ रहा है और मण्डल के प्रत्येक ग्राम पंचायतों सेक्टर ​मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं जिनका कार्य लक्षणयुक्त मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाना और अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करना एवं कोविड-19 के प्रति जागरूक करना है।

यूपी के पुलों के अनुरक्षण व मरम्मत हेतु 80 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई

मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के दौरान मण्डल के महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट जनपदों के जिलाधिकारियों से वीसी के माध्यम से वार्ता करते हुए निर्देशित किया कि अधिक से अधिक कोविड-19 के टेस्ट की क्षमता आबादी के हिसाब से बढायी जाए एवं निगरानी समितियों को गांव-गांव भेजकर लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर एन्टीजन टेस्ट कर तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध करायी जाए।

मुख्यमंत्री ने मण्डल के चारों जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से मेडिकल स्टाॅफ एवं सीएचसी, पीएचसी एवं वेलनेस सेन्टर आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि यदि कहीं टेक्नीशन नही हैं तो पैरामेडिकल की टेªनिंग कराकर तैनाती करायी जाए।इसके उपरान्त बैठक में जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर कोरोना की दूसरी लहर के दरमियान सामने आयी कमियों एवं तीसरी लहर से निपटने पर चर्चा की। समीक्षा बैठक में मण्डल के चित्रकूट, महोबा एवं हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कान्फे्रन्सिंग के माध्यम से जुडे रहे। मुख्यमंत्री ने जनप्र्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेेत्र के कोविड कमाण्ड सेन्टर, वैक्सीन सेन्टर का निरीक्षण करें। यदि कोई कमियां हों तो जनपद के अधिकारियों को अवगत करायें तथा वहां स्थित को सुदृढ करायें।

सबसे अधिक युवाओं को वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

मुख्यमंत्री  ने कहा कि गांव-गांव में कोविड सेन्टर बनेगा। वैक्सीन एक बडा सुरक्षा कवच है इसलिए सभी लोग इसे अवश्य लगवायें। मीडिया कर्मियों का सेन्टर अलग से बनाया जाए और वैक्सीनेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि चित्रकूटधाम मण्डल बांदा ने बहुत ही अच्छा एवं सराहनीय कार्य किया है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से किया है। उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर विकास भवन बांदा का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टी जाहिर की।

समीक्षा बैठक में पीडब्लूडी राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद चित्रकूट-बांदा आरके सिंह पटेल, सांसद हमीरपुर  पुष्पेेन्द्र सिंह चन्देल, विधायक सदर  प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी राजकरन कबीर, विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा, विधायक मऊ-मानिकपुर आनन्द शुक्ला, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पुलिस उप महानिरीक्षक के सत्यनारायना, जिलाधिकारी बांदा आनन्द कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बांदा सिद्धार्थ शंकर मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा एनडीशर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

मशहूर लेखक चेतन भगत बोले भारत को चिकत्सा विभाग में बदलाव की जरुरत

Next Post

झांसी को ऑक्सीजन आत्मनिर्भर बनाने को लगाये जा रहे 15 प्लांट : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
cm yogi

झांसी को ऑक्सीजन आत्मनिर्भर बनाने को लगाये जा रहे 15 प्लांट : योगी

यह भी पढ़ें

Shrimankameshwar Temple

श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर में महंत देव्यागिरी भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया अबीर

03/03/2023
Got job on the basis of merit, expressed gratitude to CM Yogi

लड़कियों में दिखा चयन पर उत्साह, बोलीं-सीएम योगी की निष्पक्ष नीति से बनीं देश की सिपाही

15/06/2025
Explosion

चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग में एक की मौत, दो गंभीर

18/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version