• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर में महंत देव्यागिरी भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया अबीर

Writer D by Writer D
03/03/2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
0
Shrimankameshwar Temple

Shrimankameshwar Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनपुरी में आदिगंगा गोमती के तट पर स्थापित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर (Shrimankameshwar Temple) में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी (Rangbhari Ekadashi) , शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पण कर रंगोत्सव की शुरूआत की गई। मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी जी ने भोलेनाथ को अबीर लगाया। उन्होंने मठ के पूर्व में रहे महंत की प्रतिमाओं पर भी अबीर-गुलाल लगाकर नमन् किया। इसके अलावा मंदिर में श्रीराधा-कृष्ण की रासलीला हुई और फूलों की होली भी खेली गई। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे। भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा।

श्रीमहंत देव्यागिरी महाराज ने सबसे पहले मंदिर के महंत रहे चुके श्रीबाबा रामगिरी जी महाराज, श्रीबालकगिरी जी महाराज, श्रीकेशव गिरी जी महाराज, श्रीबाबा बजरंग गिरी जी महाराज व श्रीत्रिगुुणनगिरी जी महाराज की प्रतिमाओं पर अबीर और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने भगवान मनकामेश्वर को अबीर और पुष्प अर्पण कर नमन् किया। इस मौके पर भक्तों ने भोलेनाथ के जयकारें लगाए।

श्रीमनकामेश्वर मठ-मंदिर में महंत देव्यागिरी भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया अबीर

इसके बाद मंदिर (Shrimankameshwar Temple) की मुख्य कार्यकर्ता उपमा पाण्डेय ने श्रीमहंत के चरणों में अबीर, पुष्प अर्पित कर उनकी आरती उतारी और प्रणाम किया। तत्पश्चात् अन्य महिला व पुरूष भक्तों ने उनके चरणों पर अबीर और पुष्प अर्पित किए। मंदिर के सेवादारों ने उन पर चारों ओर से पुष्प वर्षा की। शहर के प्रदीप नटराज रासलीला मण्डली के कलाकारों ने होली पर राधा-कृष्ण की छेड़छाड़ से भरी नृत्य लीला प्रस्तुत की। भक्तों ने इस मनमोहक लीला का आनंद उठाया।

रंगभरी एकादशी पर मां गौरा की विदाई, बाबा विश्वनाथ गौना करा ले जाएंगे शिवधाम

महंत देव्यागिरी ने रंगभरी एकादशी के महत्व पर बताया इस तिथि पर संतों की होली होती है, वे भगवान को रंग अर्पण कर त्योहार की शुरूआत करते है, और उसके बाद सामान्य जनमानस की होली होती है। होला पर अपना संदेश देते हुए कहा कि होलिका दहन को हवन के तौर पर लेना चाहिए। इकोफ्रेडली होली खेलना चाहिए। ऐसी कोई भी वस्तु होलिका में न जलाएं, जिससे वातावरण प्रदूषित हो । आपस में सौहार्द पूर्ण तरीके से होली खेलकर त्योहार का आनंद उठाएं।

Tags: Lucknow Newsrangbhari ekadashi
Previous Post

कलयुगी पिता ने किया बेटी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पालकी पर होकर सवार मां गौरा आईं ससुराल, काशीपुराधिपति के गौने में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
Next Post
Maa Gaura

पालकी पर होकर सवार मां गौरा आईं ससुराल, काशीपुराधिपति के गौने में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बिजली कटौती की शिकायत पर अफसर ने गिनाए अपने राजनीतिक संपर्क, ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित

27/07/2025
CM Dhami

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Holi

जानिए क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, देश में है होली की मस्ती की धूम

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version