• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

Writer D by Writer D
15/12/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में आएदिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला काकचिंग जिले का है, जहां पर दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गयी। मृतक बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। फिलहाल, हमलावरों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

काकचिंग पुलिस के अनुसार, इस वारदात को पंचायत कार्यालय के पास शनिवार की शाम करीब 5.20 बजे अंजाम दिया गया। सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) पुत्र मोहन सानी काकचिंग जिले के केइराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके साइकिल से अपने किराए के घर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अतुल सुभाष के सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया अरेस्ट

बताया जा रहा है कि मृतक सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले थे, जो यादवपुर थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस ने के दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

अब तक हत्या (Murder) का मकसद पता नहीं चल सका है। बता दें कि मणिपुर 19 महीने से हिंसा की चपेट में है। जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। जबकि हजारों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं।

Tags: Manipur newsmanipur violenceNational news
Previous Post

अतुल सुभाष के सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी, सास और साले को पुलिस ने किया अरेस्ट

Next Post

लालकृष्ण आडवाणी ICU में शिफ्ट, डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
Next Post
Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी ICU में शिफ्ट, डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

यह भी पढ़ें

jail

एक जेल जहां पर कैद किए जाते हैं तालिबान के खतरनाक आतंकवादी

08/09/2021
दिशा पाटनी

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी हुये कोरोना पॉजिटिव

06/08/2020

ज्वैलर्स शॉप से टप्पेबाजों ने की चार लाख की टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version