• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालकृष्ण आडवाणी ICU में शिफ्ट, डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Writer D by Writer D
15/12/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। पिछले दो सप्ताह से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके बाद उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो में भर्ती कराया गया था।

इंद्रप्रस्थ अपोलो की ओर से शनिवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को मेडिकल मैनेजमेंट और जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वे सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

हालांकि अस्पताल ने ये नहीं बताया कि उन्हें किस वजह से आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा। एक सूत्र ने बताया कि 97 वर्षीय एलके आडवाणी को दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था।

आडवाणी (Lal Krishna Advani) तीन बार रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था। उन्होंने 8 नवंबर को अपना 97वां जन्मदिन मनाया था। आडवाणी 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस से जुड़े। वह 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

आडवाणी भाजपा की स्थापना (6 अप्रैल, 1980) के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम करने वाले नेता रहे हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 1999 से 2005 तक भारत के गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

लाल कृष्ण आडवाणी की फिर तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में एडमिट

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था, लेकिन पार्टी को जीत नहीं मिली। लालकृष्ण आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Tags: delhi newsLal Krishna AdvaniNational news
Previous Post

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

Next Post

एक भारत-श्रेष्ठ भारत व सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रमः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
CM Yogi paid tribute to Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel

एक भारत-श्रेष्ठ भारत व सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रमः योगी

यह भी पढ़ें

Vice President Election: B Sudarshan Reddy filed his nomination

Vice President Election: बी सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया अपना नामांकन

21/08/2025
UGC NET

उत्तराखंड TET 2021 परीक्षा संपन्न, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम

25/03/2021
Pregnancy

बेहद खूबसूरत अहसास है मां बनना, जानें प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण

15/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version