• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल शताब्दी समारोह मनाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
18/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi government will celebrate Atal Shatabdi celebrations

Yogi government will celebrate Atal Shatabdi celebrations

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का जन्म शताब्दी समारोह मनाएगी। इस उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक धूमधाम से अनेक आयोजन किए जाएंगे। संस्कृति विभाग व उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, संगीत नाटक अकादमी में करेंगे। समारोह में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य पाठ समेत अनेक आयोजन भी होंगे। इन आयोजनों के विजेताओं को 25 दिसंबर को सम्मानित भी किया जाएगा।

अटल जी (Atal) के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

शताब्दी समारोह में उप्र. राजकीय अभिलेखाकार व राज्य ललित कला एकेडमी की तरफ से प्रदर्शनी लगाए जाएंगे। ललित कला एकेडमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं (आदर्श कवि, आलोचक, कुशल प्रशासक, आदर्श राजनेता, दृढ़ प्रधानमंत्री) को दर्शाया जाएगा। इसका उद्देश्य वर्तमान व भावी पीढ़ी को अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरित करना है। इसमें प्रदेश के कई जनपदों के कलाकारों द्वारा लगभग 30-35 से अधिक पेंटिंग लगाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों के मध्य होगा एमओयू

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत उत्तर प्रदेश का कई राज्यों के साथ एमओयू होगा। मेजबान उत्तर प्रदेश के साथ मणिपुर, बिहार व छत्तीसगढ़ का एमओयू होगा। इन राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा। वहीं संगीत नाटक अकादमी में उप्र के सूचना विभाग की तरफ से भी सुशासन पर प्रदर्शनी लगेगी। पूरे सप्ताह तक अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां भी चलेंगी। कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व काव्य पाठ प्रतियोगिताएं भी चलेंगी।

अटल जी (Atal) के 100वें जन्मदिवस पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। लोकभवन में भी सुशासन दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी।

महाकुम्भ-2025: मां गंगा की तीन धारा को एक धारा में प्रवाहित कर भगीरथ बना योगी सरकार का सिंचाई विभाग

एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के विजेताओं को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) के 100वें जन्मदिवस पर लोकभवन में सम्मानित भी किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इन आयोजनों की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह कार्यक्रम योगी सरकार धूमधाम से मनाएगी।

Tags: atal bihari birth anniversaryatal ihari 100th birth anniversary
Previous Post

महाकुम्भ-2025: मां गंगा की तीन धारा को एक धारा में प्रवाहित कर भगीरथ बना योगी सरकार का सिंचाई विभाग

Next Post

बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर ने तैयार किया महाकुम्भ का पॉवर सेंटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर ने तैयार किया महाकुम्भ का पॉवर सेंटर

यह भी पढ़ें

मेकअप किट

नई दुल्हन के पास जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट

04/12/2025

वैक्सिंग करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

19/07/2024
sakshi shukla

सरकारी स्कूल में पढ़कर जौनपुर की साक्षी ने लिया आईआईटी में दाखिला

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version