• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गढ़चिरौली में 8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Writer D by Writer D
21/12/2024
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Naxalites

Naxalites

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि गढ़चिरौली जिले में 8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस की ओर जारी जानकारी में मुताबिक, गढ़चिरौली निवासी रामासु पोयम उर्फ नरसिंह (55) और पड़ोसी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर निवासी रमेश कुंजाम उर्फ गोविंद (25) ने शुक्रवार को गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि 6 लाख रुपये के इनाम वाले पोयम को 1992 में टिपागढ़ एलओएस के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था और वह 2010 से कुतुल और नेलनार एलओएस में क्षेत्र समिति सदस्य के रूप में कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि, पोयम के नाम 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें छह मुठभेड़, पांच हत्याएं और डकैती का एक अपराध शामिल हैं। कुंजाम, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। 2019 में संगठन में सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। उसे 2020 में चेतना नाट्य मंच के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया और 2021 में वह कुतुल एलओएस का सदस्य बन गया।

माओवादी गतिविधियों के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस की आक्रामक कार्रवाई के कारण दोनों ने आत्मसमर्पण किया है। उनके परिवार के सदस्यों ने भी उनके साथियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें हथियार डालने के लिए राजी किया। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पुनर्वास के लिए इन लोगों को 4.5-4.5 लाख रुपये मिलेंगे।

नेपाल में हिली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

गढ़चिरौली पुलिस ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति से प्रतिबंधित सीपीआई के बड़ी संख्या में सदस्य आकर्षित हो रहे हैं और अब तक 680 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस साल अब तक 20 कट्टर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने आश्वासन दिया है कि आत्मसमर्पण करने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

Tags: crime newsMaharashtra NewsNational newsNaxalites
Previous Post

नेपाल में हिली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

Next Post

नरेंद्र मोदी कुवैत रवाना, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
Next Post
PM Modi

नरेंद्र मोदी कुवैत रवाना, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

यह भी पढ़ें

5 killed as house roof collapses

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

15/05/2023
राज्यपाल आनंदीबेन

महिला सशक्तिकरण देश की प्रगति के लिए आवश्यक : आनंदीबेन

26/09/2020
कोरोना सामुदायिक संक्रमण

दुनिया में 100 घंटों में बढ़ गए 10 लाख कोरोना मरीज, मचा हाहाकार

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version