• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सशक्तिकरण देश की प्रगति के लिए आवश्यक : आनंदीबेन

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
राज्यपाल आनंदीबेन

राज्यपाल आनंदीबेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभ्य समाज के लिये उचित नहीं है।

श्रीमती आनंदीबेन ने शनिवार को राजभवन से दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र, पुणे के तत्वावधान में आयोजित ‘भारतीय विचारधारा में महिला चिन्तन’ व्याख्यानमाला का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध चिन्ता के विषय है। यह सभ्य समाज के लिये उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और दहेज हत्या जैसे मामले समाज के लिए चिन्तनीय विषय हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के विकास में अनेक विदुषी नारियों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। भारतीय संविधान में भी महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है। हम सभी को महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिये उचित कदम उठना होगा। महिला सशक्तिकरण देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं तो वे अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

राज्यपाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी एवं उच्च शिक्षा में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। इस नीति में भारतीय विचारधारा का समावेश है तथा बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली समस्याओं का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को एहसास दिलाना होगा कि वे कितनी साहसी हैं तथा वे हर क्षेत्र में सफल हो सकती हैं।

ड्रग्स मामला : रवि किशन बोले- देश के भविष्य के लिए गोली भी खाने को तैयार

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज हमें उन ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जो किन्हीं परिस्थितियों में विकास की मुख्यधारा से वंचित रही हैं और वे अपने अधिकारों के बारे में भी नहीं जानती। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उनके कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर सितम्बर माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के रूप में मनाया जा रहा है।

Tags: AnandibenAtrocities on womenDowry killingfemale feticideLatest Uttar Pradesh News in Hindinational nutrition monthNew national education policyUP Political Newswomen empowermentआनंदीबेनकन्या भ्रूण हत्यादहेज़ हत्यानई राष्ट्रीय शिक्षा नीतिमहिला सशक्तिकरणमहिलाओं पर अत्याचारराष्ट्रीय पोषण माह
Previous Post

विनय कटियार बोले- अयोध्या जीत गए, अब मथुरा व काशी की बारी

Next Post

IPL 2020 : मनीष का अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को 142 रन पर रोका

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Next Post
मनीष पांडे

IPL 2020 : मनीष का अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को 142 रन पर रोका

यह भी पढ़ें

schools

यूपी में सभी उच्च शिक्षण संस्थान 20 मई तक बंद, ऑनलाइन क्लास भी रहेंगी स्थगित

10/05/2021
dead body recovered

लखनऊ : चंद्रिका देवी मंदिर के कुंड में मिला बालिका का शव, फैली सनसनी

14/08/2020
Budh Dev

वक्री होने वाले हैं ग्रहों के सेनापति, इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले

18/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version