Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 15 IPS हुए इधर से उधर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 15 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण (Transfer) का आदेश जारी किया गया है।

यह निर्णय अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। डॉ. अमित पाठक – अयोध्या से प्रयागरा, डॉ. आर.के. नैय्यर – सुल्तानपुर से कासगंज, अंकित कुमार – बांदा से सिद्धार्थनगर,

विक्रांत वीर – भदोही से वाराणसी,डॉ. नम्रता सिंह – कानपुर नगर से कासगंज, राम नरेश सिंह – मिर्जापुर से बदायूं, रंजीत नाथ मिश्रा – बाराबंकी से कानपुर नगर, प्रमीत सिंह – लखनऊ से कासगंज। न्यूतम अवस्थी – हाथरस से कानपुर नगर।

इस स्थानांतरण का उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपने नए पदस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें।

सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल आगामी चुनावों और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button