• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दे रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
23/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Area Officer App

Area Officer App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन के लिए चल रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MANREGA) योजनाओं की सटीक निगरानी सुनिश्चित करने हेतु अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है। योगी सरकार के इस प्रयास के तहत एरिया ऑफिसर ऐप की शुरुआत की गई है। इस ऐप के माध्यम से मनरेगा (MANREGA) योजनाओं के प्रगतिशील कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश न केवल मनरेगा के तहत रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास में आगे है, बल्कि एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से कार्यों के निरीक्षण में यह देशभर में अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बन रहा है।

तकनीकी नवाचार से ग्रामीण क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा रही योगी सरकार

एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से मनरेगा योजनाओं की निगरानी को सशक्त बनाया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से निरीक्षण के दौरान अधिकारी कार्यस्थलों की तस्वीरें और अन्य आवश्यक विवरण तुरंत अपलोड करते हैं। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित होता है कि योजनाओं के तहत हो रहे कार्य सही समय पर और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस ऐप का उपयोग प्रभावी तरीके से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता और कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है। मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में लाखों मजदूर कार्यरत हैं, और यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का प्रमुख स्रोत है। योजना के तहत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य जैसे तालाब निर्माण, सड़क निर्माण, और वृक्षारोपण आदि चल रहे हैं। इन कार्यों की नियमित निगरानी के लिए एरिया ऑफिसर ऐप एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है।

एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से निरीक्षण में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने मनरेगा योजनाओं के निरीक्षण के मामले में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश ने 1.50 लाख से अधिक निरीक्षण कर अपने निर्धारित लक्ष्य को पार किया। वहीं, इस वर्ष अब तक 1.25 लाख निरीक्षण किए जा चुके हैं, जो कि निर्धारित लक्ष्य 99,480 से कहीं अधिक हैं।

किसानों के लिए 2014 से प्रारंभ हुए प्रयास को मॉडल के रूप में ले रही दुनिया: सीएम योगी

देशभर में उत्तर प्रदेश मनरेगा निरीक्षण में अग्रणी है। आंध्र प्रदेश दूसरे और बिहार तीसरे स्थान पर हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 99,504 निरीक्षण किये गये थे। वर्ष 2023-24 में 1.50 लाख से ज्यादा निरीक्षण किये गये थे। यह उपलब्धि सरकार के उच्च मानकों और विकास कार्यों की सटीक निगरानी की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है।

कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दे रही योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मनरेगा के तहत सभी कार्य निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। इसके लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नियमित रूप से बकायदा कार्यस्थलों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति का जायजा ले रहे हैं।

उनके निरीक्षण के दौरान कार्यस्थलों की तस्वीरें और विवरण ऐप (Area Officer App) के माध्यम से अपलोड किए जाते हैं, जिससे सरकार को योजनाओं की वास्तविक स्थिति का अपडेट मिलता रहता है।

Tags: Area Officer AppYogi News
Previous Post

पीवी सिंधु ने बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Next Post

योगी सरकार ने प्रदेश के 122 सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड दिलाने को कसी कमर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

ब्राह्मणों को उम्मीदवार बनाने से सपा में बढ़ी बेचैनी: मायावती

22/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री का दावा- ‘यूपी दे रहा देश में सबसे ज्यादा बिजली’, लेकिन ट्रिपिंग और अघोषित कटौती खोली पोल

22/06/2026
Bulldozers roared at the SP district office.
उत्तर प्रदेश

21 साल पुराने सपा कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, मिनटों में मलबे में बदली इमारत

22/06/2026
Ram Temple
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

22/06/2026
Lallan Singh Encounter
Main Slider

दो SI समेत 7 हत्याओं का आरोपी लल्लन सिंह का खात्मा, STF ने किया ढेर

22/06/2026
Next Post
CHC

योगी सरकार ने प्रदेश के 122 सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड दिलाने को कसी कमर

यह भी पढ़ें

कोरोना बना रहा है अपना शिकार Corona is making its prey

ब्रिटेन का वायरस भारत में कितना फैला, वैज्ञानिक तकनीक के जरिए पता लगेगा

27/12/2020

ऐसी जगह जहाँ पक्षी करते है सामूहिक आत्महत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

08/09/2021
Murder

कुल्हाड़ी से मारकर की पति की निर्मम हत्या

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version