• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजनः सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ‘युवा कुम्भ’ (Yuva Kumbh) जैसे आयोजन श्रद्धेय अटल जी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों ने अटल जी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी संस्थाओं को एक मंच दिया है। युवा कुम्भ उन स्मृतियों को ताजा कर रहा है, जो भारत की सनातन धर्म की परंपरा में कुम्भ के आयोजन के साथ जुड़ती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘अटल युवा महाकुम्भ’ का शुभारंभ किया। ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर ‘कदम से कदम मिलाकर चलना होगा’ थीम पर यह आयोजन हुआ। सीएम व रक्षा मंत्री ने बच्चों को दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट बांटी। निबंध व भाषण प्रतियोगिता के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

भारत की पहचान है कुम्भ

सीएम योगी ने कहा कि कुम्भ भारत की पहचान है। सनातन व आध्याात्मिक ऊर्जा की अनुभूति का समागम है, उस महासमागम का जो दृश्य 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में दिखेगा, उसकी झांकी आज यहां देखने को मिल रही है।सीएम ने अटल जी की कविता ‘कदम मिलाकर चलना होगा’ सुनाई। बोले-इस युवा कुम्भ ने अटल जी की स्मृतियों को ताजा किया है।

युवा ऊर्जा का प्रतीक है यह कार्यक्रम

सीएम ने कहा कि मैंने सुबह आयोजकों को फोन कर पूछा कि कार्यक्रम होगा, तो बताया गया कि यह युवा ऊर्जा का प्रतीक कार्यक्रम है। कार्यक्रम भव्यता से होगा। वास्तव में, आज मौसम की परवाह किए बिना बच्चों ने अटल जी की स्मृतियों को याद किया है। सीएम ने कहाकि कल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है और आज उसका शुभारंभ इतनी भव्यता से हो रहा है। सीएम ने प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी। प्रतिभागी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि कदम मिलाकर चलेंगे तो लक्ष्य प्राप्त होगा। सीएम ने आयोजन में शामिल सभी संस्थाओं को भी साधुवाद दिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, इंजी. अवनीश सिंह, पवन सिंह चौहान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, जय देवी, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे।

Tags: atal shatabadi mahotsavatal yuva kumbhcm yogiLucknow News
Previous Post

‘लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!’, जब सब्जी मंडी में दाम पता करने पहुंचे राहुल गांधी

Next Post

अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है- रक्षा मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

13/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
Next Post
Rajnath Singh

अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है- रक्षा मंत्री

यह भी पढ़ें

प्रवासी मजदूर

योगी सरकार ने दिया प्रवासी मजदूरों को तोहफा, मिलेंगे सस्ते किराए पर घर-दुकान

16/11/2020
CM Yogi distributed mega loan for MSME sector

चाइनीज़ उत्पादों को हमने मार्केट से दूर कर दिया है : योगी

13/03/2024
Dr. Dinesh Sharma

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कोरोना पॉज़िटिव, पीजीआई में भर्ती

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version