• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मौका मौका हर बार धोखा…’, कांग्रेस ने AAP सरकार के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Congress released white paper against AAP government

Congress released white paper against AAP government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी और AAP सरकार के खिलाफ ‘मौका मौका हर बार धोखा’ पुस्तिका जारी की। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यह श्वेत पत्र जारी किया ।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, कि पिछले 11 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। दिल्ली की जनता ने इन दोनों सरकारों को बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था लेकिन आज 11 साल बाद दिल्ली की जनता को लग रहा है कि वादों के अलावा उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला है।

LIVE: Press briefing by Shri @ajaymaken, Shri @qazinizamuddin and Shri @devendrayadvinc at DPCC Office, New Delhi. https://t.co/PjBn33YIRP

— Congress (@INCIndia) December 25, 2024

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस (Congress) सरकार 15 साल तक सत्ता में रही तो उसने विकास, प्रदूषण, महिलाओं के सम्मान, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन कार्ड और सिलेंडर देने जैसे नए आयाम गढ़े। उन 15 सालों में दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की मजबूत नींव रखी गई।’

दोनों सरकारों के कारनामों पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने ने कुछ पंक्तियां लिखी हैं। उन्होंने कहा कि हमने AAP और BJP सरकार के काले कारनामों पर श्वेत पत्र जारी किया है।

‘महिला सम्मान-संजीवनी जैसी कोई योजनाएं नहीं’, केजरीवाल के ऐलान को दिल्ली सरकार ने नकारा

इस श्वेत पत्र के मुख्य पेज पर हमने लिखा है: ‘मौका-मौका, हर बार धोखा’। कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शव के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। दिल्ली में ऑक्सीजन, ICU की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाए शीशमहल बनाने में पैसे खर्च कर रही थी, वहीं BJP सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी। आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। हैरानी की बात यह भी है कि 10 वर्षों के अंदर बुजुर्गों के पेंशन का 1,780 करोड़ रुपए लैप्स हो गया, जिसे दिल्ली सरकार केंद्र से झगड़े के कारण खर्च ही नहीं कर पाई। दिल्ली के अंदर नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है।

Tags: congress newsdelhi electionsdelhi news
Previous Post

‘महिला सम्मान-संजीवनी जैसी कोई योजनाएं नहीं’, केजरीवाल के ऐलान को दिल्ली सरकार ने नकारा

Next Post

रूस जा रही फ्लाइट बनी आग का गोला, विमान में 70 लोग थे सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का आग्रह, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर कार्यकर्ता का दायित्व निभाने प. बंगाल निकले सीएम

27/04/2026
Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Next Post
A flight going to Russia crashes in Kazakhstan

रूस जा रही फ्लाइट बनी आग का गोला, विमान में 70 लोग थे सवार

यह भी पढ़ें

हेरोइन के साथ युवक धराया

09/12/2020

FWICE को उनके फर्जी और 440 करोड़ के झूठे दावों पर IMPPA ने जारी किया स्टेटमेंट

08/10/2021
Lok Sabha Elections: Brides voted before farewell

Lok Sabha Elections: विदाई से पहले दुल्हनों ने किया मतदान

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version