• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘DMK को सत्ता से हटाने तक चप्पल नहीं पहनूंगा’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का ऐलान

Writer D by Writer D
26/12/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Annamalai

Annamalai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोयंबटूर। तमिलनाडु में डीएमके सरकार के खिलाफ बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई (Annamalai) ने अपना विरोध और तेज कर दिया है। कोयंबटूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अन्नामलाई ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। यह प्रेस वार्ता अन्ना यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर बुलाई गई थी। अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरोपी ज्ञानसेकरन, जो एक आदतन अपराधी है, को पुलिस की “राउडी लिस्ट” में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि उसका डीएमके नेताओं से संबंध है। उन्होंने कहा कि इन संबंधों के चलते यह भयावह घटना घटी।

अन्नामलाई (Annamalai) ने पुलिस पर एफआईआर लीक करने का आरोप लगाया, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई। उन्होंने कहा कि एफआईआर को इस तरह लिखा गया है, जिससे पीड़िता को शर्मिंदगी उठानी पड़े। अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए अन्नामलाई ने चप्पल उतारकर यह ऐलान किया कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता से बाहर नहीं होगी, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कोयंबटूर स्थित अपने निवास के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारेंगे और 48 दिनों का उपवास रखेंगे। इस दौरान वह भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों की यात्रा करेंगे।

क्या है मामला

बता दें कि चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। ये घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है। ये घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने मेल (पुरुष) फ्रेंड के साथ थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। चेन्नई पुलिस सूत्रों ने बताया कि अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक महिला छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में शिकायत मिली थी।

बांग्लादेश सचिवालय में लगी भीषण आग, अवामी लीग के भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज जलने का दावा

शिकायत के अनुसार, 23 दिसंबर को ये घटना जब हुई तब छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध ने कथित तौर पर छात्रा और उसके पुरुष दोस्त का वीडियो शूट कर लिया और उन्हें ब्लैकमेल किया। साथ ही संदिग्ध ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट भी की गई थी।

Tags: National newsramilnadu news
Previous Post

इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ नये रोजगार भी उपलब्ध कराएगा नये भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम

Next Post

प्लास्टिक का किया महादान, ग्राउंड पर लगे स्वच्छता के छक्के

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev
राजनीति

जब बात बच्चों के भविष्य की हो, तो हमारी छोटी-सी सावधानी भी बड़ा बदलाव ला सकती: मुख्यमंत्री

28/06/2026
PM MODI
राजनीति

मन की बात: PM ने जनभागीदारी को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत

28/06/2026
Pulse Polio campaign launched in Dehradun
राष्ट्रीय

देहरादून में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

28/06/2026
उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Next Post
Swachhata Maha Kumbh

प्लास्टिक का किया महादान, ग्राउंड पर लगे स्वच्छता के छक्के

यह भी पढ़ें

mukhtar ansari

भाजपा विधायक अलका राय का पत्र हो रहा वायरल, मुख्‍तार अंसारी को बचाने का आरोप

28/10/2020

कार की टक्कर से पत्नी की मौत, अस्पताल में भर्ती पति ने भी तोड़ा दम

08/11/2021

सोने की वायदा कीमतों में जोरदार बढ़त के बाद आज गिरावट, चांदी में तेजी बरकरार

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version