• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में आज से विंटर वेकेशन शुरू, इतने दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

Writer D by Writer D
31/12/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
school closed

school closed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। बादल छाए रहने के साथ ही दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते नजर आए। इससे सुबह-शाम के समय सर्दी और बढ़ गई है। यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों (Schools) में आज यानी 31 दिसंबर से विंटर वेकेशन की छुट्टी शुरू कर दी है। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए यूपी के कई जिलों में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध आठवीं तक के स्कूल 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद (Schools Closed) रहेंगे।

कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल (Schools) 

बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर 2024 से प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों (Primary Schools) में शीतकालीन सत्र की शुरूआत हो रही है, जो 15 दिनों तक जारी रहेगी। यानी कि प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूल 15 जनवरी 2025 को फिर अपने समय से खुलेंगे। इस दौरान छात्रों को 15 दिन के लिए होमवर्क भी दिया गया है। इसके अलावा, मेरठ जिले में भी स्कूलों को 30 दिसंबर से 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सर्दी देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद यूपी के अधिकतर जनपदों में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षकों ने बच्चों को होमवर्क भी दिया है। अगले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

इन विद्यालय (Schools) में लागू होगा आदेश

जारी आदेश में बताया गया है कि यह आदेश उत्तर प्रदेश के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य समस्त बोर्ड के हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा-01 से 08 तक के विद्यालयों में दिनांक-31 दिसम्बर-2024 से दिनांक-14 जनवरी 2025 तक में लागू रहेगा। अतः उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में घना कोहरा छाया रहेगा, खासतौर पर सुबह और रात के समय। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सर्द हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ेगा। नए साल की पूर्व संध्या पर भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

यूपी में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, शीतलहर ने स्कूलों में लगाया ताला

स्कूल और दफ्तरों में छुट्टी के चलते सड़कों पर भीड़ कम रही। लोगों ने जरूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकलना उचित समझा। प्रशासन ने नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, आवश्यक हीटर या अलाव का उपयोग करने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: Lucknow Newsschool closedup newswinter vaccations
Previous Post

US में विमान हादसा टला, बाल-बाल बची यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम की जान

Next Post

योगी और मोदी के राज में आज देश और प्रदेश में आनंद ही आनंदः स्वामी अधोक्षजानंद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Swami Adhokshajanand

योगी और मोदी के राज में आज देश और प्रदेश में आनंद ही आनंदः स्वामी अधोक्षजानंद

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

भारतीय सेना ने चीन के नापाक इरादों को ध्वस्त कर दिया : पीएम मोदी

28/01/2021

08 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

08/09/2022
धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे all the dharna will come on the railway track

कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो सारे धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे : किसान नेता

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version