Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

52 आईपीएस अधिकारियों को मिला नये साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संवर्ग के 52 आईपीएस अधिकारियों को नये साल के तोहफे के रूप में मिला प्रमोशन (Promotion) है। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा डीजी पद पर प्रमोट किए गए हैं। वर्ष-2000 बैच के 03 अधिकारी लक्ष्मी सिंह, प्रशान्त कुमार-।। एवं निलाब्जा चोधरी को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला है।

वर्ष 2007 बैच के 9 आईपीएस अधिकारियों का डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन हुआ है। नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत तीन अफसरों को एडीजी पर नियुक्त किया है।

विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में 2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के IPS अफसरों के प्रमोशन को स्‍वीकृति दी गई थी। इस बैठक में मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, एसीएस गृह दीपक कुमार और प्रमुख सचिव नियुक्ति एम.देवराज शामिल थे।

2007 बैच के 9 अफसर अमित पाठक, जोगिंदर कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह ,भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेश सिंह, गीता सिंह आईजी पद पर प्रमोट (Promotion) हुए हैं।

2011 बैच के 25 आईपीएस अफसर शैलेश कुमार पांडे, अजय कुमार,अभिषेक सिंह ,देव रंजन वर्मा, राजेश एस ,हेमंत कुटियाल, शालिनी ,स्वप्निल ममगाई, डी प्रदीप कुमार,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी ,विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ,आलोक प्रियदर्शी ,सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह ,दिनेश सिंह ,कमला प्रसाद यादव, रामबदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य ,तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य , हृदयेश कुमार डीआईजी बने हैं।

Related Articles

Back to top button