• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, चार महिला समेत 5 लोग घायल

Writer D by Writer D
01/01/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया, राजनीति
0
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद (Sanjay Nishad) के काफिले की एक गाड़ी मंगलवार देर रात को हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी रास्ते में अचानक सामने आए पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पांच कार्यकर्ताओं घायल हो गए जिसमें चार महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। यह हादसा बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के पास हुआ।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात वह काफिले के साथ बलिया आ रहे थे। तभी खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के पास काफिले में पीछे चल रही एक गाड़ी पशु को बचाने के चलते खाई में पलट गई।

संजय निषाद (Sanjay Nishad) की देख-रेख में हो रहा इलाज

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने बताया कि इस दुर्घटना में राकेश निषाद, रामरती, ऊषा, गीता और इरावती निषाद घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कैबिनेट मंत्री की देख-रेख में सभी घायलों का इलाज हो रहा है।

पहले भी हुआ काफिला दुर्घटना का शिकार

इससे पहले भी संजय निषाद के काफिले की कई गाड़ियां प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाजार के पास हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में मंत्री संजय निषाद को भी मामूली चोट आई थी और उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हो गया गैस सिलेंडर

संजय निषाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वो साल 2021 से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने 2016 में निषाद पार्टी की नींव रखी और वो ही उसके अध्यक्ष हैं। उन्होंने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का कोर्स किया। साथ ही राजनीति में आने से पहले वो एक दशक तक गोरखपुर के गीता वाटिका रोड पर क्लीनिक भी चलाते थे।

Tags: balia newscrime newssanjay nishadup news
Previous Post

नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हो गया गैस सिलेंडर

Next Post

नए साल पर पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने मां समेत 5 को उतारा मौत के घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Lucknow is shaken by five murders

नए साल पर पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने मां समेत 5 को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें

Raj Thackeray

दुर्भाग्य से हमारे पास ‘योगी’ नहीं ‘भोगी’ है, राज ठाकरे ने उद्धव पर कसा तंज़

28/04/2022
माता वैष्णो देवी

खुल गया वैष्णो देवी का दरबार,  दर्शन के लिए इन नियमों का करना होगा पालन

11/08/2020

खेलकूद से न केवल देश-प्रदेश का नाम होता है, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी होता है : डॉ. दिनेश शर्मा

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version