• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके सरकार में मंत्री

Writer D by Writer D
05/01/2025
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harvansh Singh Rathore

Harvansh Singh Rathore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर (Harvansh Singh Rathore) के मकान पर रविवार सुबह आठ बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम पहुंची।

अधिकारियों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी है। राठौर बंगाले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। टीम ने गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की सर्वे टीम ने भीतर बाजार निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी व राकेश छाबड़ा के घर भी सर्वे की कार्रवाई की है। इस छापामार कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

ये छापेमारी उस समय पर हुई है, जब हरवंश सिंह राठौर (Harvansh Singh Rathore) का नाम जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। हरवंश सिंंह राठौर के सदर इलाके में बने राठौर बंगले पर ये कार्रवाई चल रही है। इस छापेमारी में करीब 10 गाड़ियों में सवार होकर टीम पहुंची थी। छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग और राठौर के समर्थकों की वहां पर भीड़ जमा है।

आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद ये छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में राठौर परिवार की संपत्तियां मौजूद हैं।

खुद विधायक और पिता रह चुके शिवराज के कार्यकाल में मंत्री

हरवंश सिंह राठौर (Harvansh Singh Rathore) 2013 में सागर जिले की बंडा विधानसभा से विधायक थे। इसके अलावा उनके पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हरनाम सिंह राठौर के दोनों बेटे हरवंश और कुलदीप राठौर राजनीति में खासे एक्टिव हैं, और इस समय दोनों ही भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में इनकम टैक्स की रेड दोनों की दावेदारी को कमजोर कर सकती है।

जॉर्ज सोरोस को बाइडेन ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, इनको भी किया गया सम्मानित

माना जा रहा है कि इस छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नकदी का खुलासा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि राठौर परिवार के सागर जिले में कई बिजनेस हैं, इसके अलावा प्रॉपर्टी का काम भी बड़े लेवल पर किया जाता है। फिलहाल आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

Tags: bhopal newsHarvansh Singh Rathoremadhya pradesh newsNational news
Previous Post

जॉर्ज सोरोस को बाइडेन ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, इनको भी किया गया सम्मानित

Next Post

फिर कांपी हरियाणा की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Earthquake

फिर कांपी हरियाणा की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

ICICI

ICICI ने किए बड़े बदलाव, ATM, कैश ट्रांजेक्शन पर खर्च करने होंगे इतने रुपए

01/08/2021
Investment

इन सेविंग स्कीम्स पर सरकार दे रही जबरदस्त ब्याज, बैंकों की FD से अधिक रिटर्न

18/02/2023
Dead Bodies

अगर किसी होटल में होती है मौत, तो जानिए क्या किया जाता है उस कमरे का

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version