• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये 5 सूप सर्दियों में शरीर को रखेगें गर्म, आज ही करें डाइट में शामिल

Writer D by Writer D
04/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Soup

Soup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनवरी शुरू हो गई है और कोहरा बढ़ने के साथ ही तापमान भी काफी गिरने लगा है। ये वो समय होता है जब सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है। शरीर को वॉर्म रखने के लिए गर्म कपड़े, हीटर और कंबल जैसे उपाय तो जरूरी होते ही हैं, लेकिन सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ खास खाने-पीने की चीजें भी जरूरी होती हैं। इसलिए कई लोग सर्दियों में चिकन सूप (Soup) को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, क्योंकि ये न केवल टेस्ट में बढ़िया होता है बल्कि शरीर को गर्म रखने के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है।

चिकन सूप में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखते हैं, लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए भी सूप के कई ऑप्शन हैं जो शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में हेल्प फुल रहते हैं। तो चलिए जान लेते हैं वेजिटेरिनय चीजों से बनने वाले अलग-अलग टेस्ट के सूप के बारे में जो पोषक तत्वों से भरपूर रहते हैं और ठंडक भरे मौसम में आपकी सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में कारगर हैं।

तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप सर्दियों में अपनी बॉडी को वॉर्म रख सकते हैं। साथ ही अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

हल्दी और अदरक का सूप (Soup) 

सर्दी-जुकाम में हल्दी और अदरक का सूप एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। हल्दी में मौजूद कुरक्यूमिन और अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की गर्मी को बनाए रखते हैं और इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाते हैं। ये सूप सर्दी-खांसी से राहत दिलाने के लिए भी बहुत असरदार होता है।

बनाने का तरीका: हल्दी, अदरक, काली मिर्च और गुनगुने पानी का मिक्सचर बनाकर इसे उबाल लें। इस सूप में गाढ़ापन लाने के लिए एक छोटा चम्मच रागी का आटा डाल सकते हैं, जिससे न्यूट्रिएंट्स भी बढ़ जाएंगे। इसमें स्वाद के लिए नींबू और शहद भी डाल सकते हैं।

टमाटर का सूप (Soup)  

टमाटर विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही ये सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करता है। टमाटर का सूप पीने से न केवल शरीर में ताजगी आती है बल्कि ये पाचन को भी बेहतर बनाता है।

बनाने का तरीका: टमाटर को उबालकर उसकी प्यूरी बनाएं और उसमें लहसुन, प्याज और काली मिर्च, काला नमक आदि मसाले डालकर कर पका लें। आपका टेस्टी सूप तैयार हो जाएगा।

गाजर और शलजम का सूप (Soup) 

गाजर और शलजम का सूप सर्दी में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जो त्वचा और आंखों की सेहत को बढ़ाता है। वहीं शलजम शरीर की गर्मी को बनाए रखने में मदद करती है। इस सूप में फाइबर भी भरपूर होता है, जो पाचन को सही रखता है।

बनाने का तरीका: गाजर और शलजम को छोटे टुकड़ों में काटकर उबालें और फिर मिक्सी में प्यूरी बनाकर स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च और मसाले डालकर सूप तैयार करें।

मटर और पनीर का सूप (Soup) 

मटर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है। साथ ही पनीर शरीर के टैम्प्रेचर को कंट्रोल करता है और ठंड से बचाता है। इस सूप में प्रोटीन और फाइबर सही क्वांटिटी में होता है, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है।

बनाने का तरीका: पानी में मटर और पनीर के टुकड़े डालकर उबालें। फिर इस मिक्सचर को अच्छे से पकाएं और मिक्सी में पीसकर अपने टेस्ट के मुताबिक मसाले डालें।

पालक और मूंग दाल का सूप (Soup) 

पालक में आयरन और विटामिन K की काफी ज्यादा होता है, जो शरीर की एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म और ताजगी से भरपूर रखता है। ये सूप खासतौर पर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

बनाने का तरीका : पालक और मूंग दाल को उबालकर अच्छे से प्यूरी बनाएं और फिर इसमें मसाले और टेस्ट के मुताबिक नमक डालकर गर्म सूप तैयार करें।

Tags: best soup recipessoup
Previous Post

मुंहासे को कम करने में फायदेमंद है सोयाबीन

Next Post

फिर जेल से बाहर आ रहा गुरमीत राम रहीम, 15वीं बार मिली पैरोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Next Post
Ram Rahim

फिर जेल से बाहर आ रहा गुरमीत राम रहीम, 15वीं बार मिली पैरोल

यह भी पढ़ें

tejbahadur 24

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर की याचिका खारिज

24/11/2020
CM Yogi

कला किसी भाषा या क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे देश की होती है : योगी आदित्यनाथ

15/08/2024
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद ढहा मकान, चार की मौत

24/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version