• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSF के पूर्व जवान तेजबहादुर की याचिका खारिज

Desk by Desk
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
tejbahadur 24

tejbahadur 24

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली : यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पू्र्व बीएसएफ जवान को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व बीएसएफ जवान तेजबहादुर की याचिका को खारिज कर दिया है। तेजबहादुर चुनाव लड़ने में असफल रहे थे, जिस वजह से उन्होने दोबारा चुनाव की मांग की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट तेजबहादुर की पीएम मोदी के निवार्चन को रद्द करने की मांग की याचिका खारिज कर चुका था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया था। दरअसल, तेजबहादुर का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने पिछले साल एक मई को अस्वीकार कर दिया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस निर्णय के खिलाफ तेज बहादुर की याचिका खारिज कर दी थी।

बच्चों का यौन शोषण कर पॉर्न वीडियो बनाकर बेचने वाला जेई कोरोना पॉजिटिव

बर्खास्त जवान ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। इस पर न्यायालय ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने तेज बहादुर का नामांकन उचित तरीके से खारिज किया था या अनुचित तरीके से, यह उनकी पात्रता पर निर्भर करता है। पिछली सुनवाई में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने तेज बहादुर की ओर से पेश अधिवक्ता से सवाल किया था, हमें आपको स्थगन की छूट क्यों देनी चाहिए। आप न्याय की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। आप बहस कीजिए।

Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

बहादुर के अधिवक्ता प्रदीप कुमार यादव द्वारा सुनवाई स्थगित करने या इसे बाद में लेने का अनुरोध करने पर पीठ ने कहा, हम ऐसा नहीं कर सकते। यह बहुत महत्वपूर्ण मामला है। प्रतिवादी प्रधानमंत्री हैं। हमने इस मामले को पढ़ा है। आप अपने मामले में बहस कीजिए। पीठ ने कहा कि इस मामले की सुनवाई कई महीने स्थगित की जा चुकी है और न्यायलाय इसे अब और स्थगित नहीं करेगा। बहादुर के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता ने पहले वाराणसी संसदीय सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन बाद में उसने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। बहादुर के वकील ने कहा कि 30 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया गया और दो मई को उसका नामांकन रद्द कर दिया गया।

Tags: Allahabad High CourtFormer BSF jawan Tej Bahadur Yadavhindi newsHindustannews in hindipm modipm narendra modiSamajwadi partySupreme CourtTej Bahadur YadavvaranasiVaranasi parliamentary constituencyइलाहाबाद हाईकोर्टतेज बहादुर यादवतेजबहादुरपीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदवारीबीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुरवाराणसीवाराणसी संसदीय क्षेत्रसमाजवादी पार्टीसुप्रीम कोर्टहिन्दुस्तान
Previous Post

बच्चों का यौन शोषण कर पॉर्न वीडियो बनाकर बेचने वाला जेई कोरोना पॉजिटिव

Next Post

पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
deadly attacked

पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Ram Rahim

फिर जेल से बाहर आ रहा गुरमीत राम रहीम, 15वीं बार मिली पैरोल

04/01/2026
2001 Parliament Attack

2001 Parliament Attack: संसद आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन

13/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version